Thursday, June 4, 2026
Home बिहारअन्य बिहार बॉल बैडमिंटन संघ का चुनाव 20 अगस्त को

बिहार बॉल बैडमिंटन संघ का चुनाव 20 अगस्त को

by Khel Dhaba
0 comment

भारतीय बॉल बैडमिंटन महासंघ के निर्देशानुसार बिहार बॉल बैडमिंटन संघ का विशेष आम सभा की बैठक 20 अगस्त को होटल मैत्रेया इन,बोरिंग रोड,पटना में आयोजित किया जायेगा जिसमें सत्र-2023-27 के लिए कार्यकारिणी समिति का चुनाव होगा।

इस बात की जानकारी देते हुए बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर ने बताया कि चार वर्षीय कार्यकारिणी समिति के चुनाव की अधिसूचना सोमवार को जारी कर दी जायेगी। आज होटल नोवेल्टी इंटरनेशनल,फ्रेजर रॉड,पटना में आयोजित बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के कार्यकारिणी समिति की बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि संघ के प्रति निष्क्रिय सदस्यों को संघ के नियमावली के अनुसार चुनाव में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जायेगी।

बिहार बॉल बैडमिंटन संघ से मान्यता/पंजीकृत 30 जिलों व संस्थाओं के अध्यक्ष व सचिव सहित राज्य कार्यकारिणी समिति के सदस्यों को मतदान करने की अनुमति दी जायेगी। सोमवार को अधिसूचना के साथ-साथ मतदाता सूची भी प्रकाशित कर दिया जायेगा। बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष-सह-बिहार विधान परिषद के वरिष्ठ सदस्य प्रो.नवल किशोर यादव ने बताया कि बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के चुनाव को निष्पक्ष रूप से कराने के लिए भारतीय बॉल बैडमिंटन महासंघ एवं कला,संस्कृति एवं युवा विभाग,बिहार सरकार के पर्यवेक्षक मौजूद रहेंगे जबकि चुनाव को पटना उच्च न्यायालय,पटना के वरीय अधिवक्ता के देखरेख में संपन्न कराया जायेगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.