Friday, June 19, 2026
Home Slider महिला विश्व कप फुटबॉल : स्पेन ने कोस्टा रिका को 3-0 से हराया

महिला विश्व कप फुटबॉल : स्पेन ने कोस्टा रिका को 3-0 से हराया

by Khel Dhaba
0 comment

वेलिंगटन (न्यूजीलैंड)। स्पेन ने पहले हाफ में चार मिनट के अंदर तीन गोल करके महिला फुटबॉल विश्व कप मुकाबले में कोस्टा रिका पर 3-0 से जीत हासिल की।

स्पेन की दो बार की ‘बलोन डि ओर’ विजेता एलेक्सिस पुतेलास 77वें मिनट में मैदान में उतरी लेकिन तब तक टीम की जीत सुनिश्चित हो चुकी थी। स्पेन ने वालेरिया डे कैम्पो के 21वें मिनट में आत्मघाती गोल की मदद से बढ़त हासिल की।

फिर ऐताना बोनमाटी ने 23वें और ईस्थर गोंजालेज ने 27वें मिनट में गोल कर अपनी टीम को 3-0 से आगे कर दिया और यह बढ़त अंत तक बरकरार रही।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.