Wednesday, June 10, 2026
Home बिहारफुटबॉल मोइनुल हक कप फुटबॉल : पश्चिमी चंपारण की जीत में सूरज चमके

मोइनुल हक कप फुटबॉल : पश्चिमी चंपारण की जीत में सूरज चमके

by Khel Dhaba
0 comment

बेतिया। मोइनुल हक ट्रॉफी के लिए खेली जा रही 71वीं बिहार राज्य फुटबॉल प्रतियोगिता के जोन-2 के ग्रुप बी के अंतर्गत स्थानीय महराजा स्टेडियम, बतिया में खेले गए मैच में पश्चिमी चंपारण ने गोपालगंज को 10-0 से हराया। आज के मैच के चर्चित खिलाड़ी रहे सूरज कुमार जर्सी नंबर 11 जिन्होंने हैट्रिक लगाते हुए पांच गोल किए। मैन आफ द मैच सूरज कुमार को दिया गया। इसके पहले मैच का उद्घाटन पश्चिमी चंपारण के जिला पदाधिकारी दिनेश कुमार राय ने फीता काटकर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस मौके पर एसडीएम बेतिया, बिहार फुटबॉल संघ के सचिव इम्तियाज हुसैन मौजूद थे। कल का मैच सिवान और सारण के बीच खेला जाएगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.