Monday, June 8, 2026
Home राष्ट्रीयफुटबॉल सैफ फुटबॉल चैंपियनशिप : लेबनान और मालदीव का विजय अभियान शुरू

सैफ फुटबॉल चैंपियनशिप : लेबनान और मालदीव का विजय अभियान शुरू

by Khel Dhaba
0 comment

बेंगलुरू। खिताब के प्रबल दावेदारों में शामिल लेबनान और मालदीव ने सैफ फुटबॉल चैंपियनशिप में अपने विजय अभियान की शुरू की। एक ओर जहां पूर्व चैंपियन लेबनान ने बांग्लादेश के खिलाफ 2-0 की जीत दर्ज की वहीं दूसरे ओर मालदीव ने भूटान को 2-0 से हरा दिया।

श्री कांतीर्वा स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में लेबनान को 74वें मिनट में हसन मातोक ने बढ़त दिलाई जबकि खलील बदर ने इंजरी टाइम में एक और गोल दागकर टीम की 2-0 से जीत सुनिश्चित की।
लेबनान के पहले गोल से पहले हालांकि दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला और मैच काफी संतुलित नजर आ रहा था। मैच के अंतिम चरण में हालांकि लेबनान की टीम पूरी तरह हावी रही।

दुनिया की 99वें नंबर की टीम लेबनान के खिलाफ दुनिया की 192वें नंबर की टीम बांग्लादेश ने अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया और मैच में रोमांच की कोई कमी नहीं थी। लेबनान को रविवार को इंटरकॉन्टिनेंटल कप के फाइनल में मेजबान भारत के खिलाफ 0-2 से हार का सामना करना पड़ा था।

मालदीव के लिए यहां श्री कांतीर्वा स्टेडियम में मोहम्मद हमजा ने छठे मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर पहला गोल दागा। नेज हसन ने इसके बाद 89वें मिनट में एक और गोल दागकर मालदीव की 2-0 से जीत सुनिश्चित की और अपनी टीम को तीन अंक दिलाए। मालदीव की टीम अपने अनुभवी खिलाड़ियों के कारण इस मुकाबले में प्रबल दावेदार के रूप में उतरी थी लेकिन भूटान ने उसे कड़ी टक्कर दी। मालदीव ने हालांकि दोनों हाफ में एक-एक गोल दागकर अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.