Sunday, May 3, 2026
Home बिहारक्रिकेट पीडीसीए क्रिकेट लीग में अनमोल का शतक

पीडीसीए क्रिकेट लीग में अनमोल का शतक

by Khel Dhaba
0 comment

पटना जिला क्रिकेट संघ (सचिव गुट) द्वारा आयोजित लीग मैच में आज का मैच क्रिसेंट.सी.सी. और पी.एम.सी.एच के बीच गोविंदपुर अंजनी स्टेडियम (मसौढ़ी) में खेला गया।
आज के मैच में क्रिसेंट.सी.सी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुये अनमोल के धमाकेदार शतक के बदौलत 33 ओवर्स में 196 रन बनायी।
क्रिसेंट.सी.सी की ओर से अनमोल ओपेनिंग बल्लेबाजी करने आये और पारी के अंत तक टिककर खेले और 80 गेंदों में शानदार 115 रन की पारी खेली जिसमे 18 दर्शनिय चौके और 1 छक्का शामिल था। अनमोल ने क्षेत्रछन में भी शानदार 2 कैच लपके।

पी.एम.सी.एच की ओर से अजीत ने 7 ओवर्स में 40 रन देकर 4 विकेट प्राप्त किये।
जवाब में पी.एम.सी.एच की टीम 25वे ओवर्स में 122 रनों पे सिमट गयी।
पी.एम.सी.एच की ओर से सन्नी ने सर्वाधिक 35 रन बनाये।

क्रिसेंट.सी.सी की ओर से गेंदबाजी में रोनित ने 5 ओवर्स में 30 रन देकर 5 विकेट प्राप्त किये।

अनमोल को शानदार शतकीय पारी के लिये मैन ऑफ दी मैच का पुरस्कार दिया गया।

कल का मैच रैनबो.सी.सी और कंकरबाग.सी.सी के बीच खेला जायेगा।

स्कोरकार्ड:- क्रिसेंट.सी.सी:- 196/10 (33.1) ओवर्स
अनमोल:- 115 रन (80गेंद) 18 चौका 1 छक्का
अनुराग:- 18 रन (23गेंद)

अजीत कुमार:- 7 ओवर 40 रन 4 विकेट
शिवम कुमार:- 6 ओवर 47 रन 2 विकेट

पी.एम.सी.एच:- 122/10 (24.3ओवर्स)
सन्नी:- 35 रन (52 गेंद)
चेत नारायण:- 28 रन (37 गेंद)

रोनित कुमार:- 5 ओवर 30 रन 5 विकेट
अनिमेष राज:- 5 ओवर 18 रन 2 विकेट

कल का मैच:- रैनबो.सी.सी vs कंकरबाग.सी.सी

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights