Saturday, June 20, 2026
Home Slider प्रणय ताइपे ओपन बैडमिंटन के क्वार्टर फाइनल में

प्रणय ताइपे ओपन बैडमिंटन के क्वार्टर फाइनल में

by Khel Dhaba
0 comment

ताइपे। भारत के अनुभवी बैडमिंटन खिलाड़ी एच एस प्रणय इंडोनेशिया के टॉमी सुगिआर्तो को सीधे गेम में हराकर ताइपे ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए।

भारत के शीर्ष एकल खिलाड़ी प्रणय ने पूर्व विश्व चैम्पियनशिप कांस्य पदक विजेता सुगिआर्तो को बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर सुपर 300 टूर्नामेंट में 21-9, 21-17 से हराया। अब उनका सामना हांगकांग के एंगस एंग का लोंग से होगा।

पिछले महीने मलेशिया मास्टर्स जीतने वाले प्रणय ने इंडोनेशिया ओपन में सेमीफाइनल में जगह बनाई जहां दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसेन से हार गए। पूर्व राष्ट्रमंडल खेल पदक विजेता पारूपल्ली कश्यप स्थानीय खिलाड़ी सू लि यांग से 16-21, 17-21 से हार गए।

मिश्रित युगल में सिक्की रेड्डी और रोहन कपूर को ताइपे के चियू सियांग चियेह और लिन शियाओ मिन ने 21-18, 21-18 से हराया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.