Saturday, June 20, 2026
Home बिहारएथलेटिक्स बिहार के गजेंद्र ने स्पेशल ओलंपिक्स वर्ल्ड गेम्स में जीता कांस्य पदक

बिहार के गजेंद्र ने स्पेशल ओलंपिक्स वर्ल्ड गेम्स में जीता कांस्य पदक

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। बिहार एथलेटिक्स जगत से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। बर्लिन में चल रहे स्पेशल ओलंपिक्स वर्ल्ड गेम्स में बिहार के लाल ने कमाल कर दिया है। बिहार के जहानाबाद के रहने वाले गजेंद्र कुमार ने शॉट पुट स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किया है।

गजेंद्र ने पहले अटेंप्ट में 9.36 मीटर, दूसरे अंटेप्ट में 9.18 और तीसरे अटेंप्ट में 10.11 मीटर शॉटपुट फेंका। इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक कनाडा के माइकल बडेन (10.24) और रजत पदक साइप्रस के क्रिस्टोडौलू, जॉर्जियोस (10.19 मीटर) ने जीता।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.