Friday, June 19, 2026
Home Slider 36वें राष्ट्रीय खेल : प्रदीप कुमार होंगे बिहार दल के चीफ द मिशन

36वें राष्ट्रीय खेल : प्रदीप कुमार होंगे बिहार दल के चीफ द मिशन

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 22 सितंबर। गुजरात में हो रहे 36वें राष्ट्रीय खेलों में भाग लेने वाले बिहार दल के चीफ द मिशन बिहार ओलंपिक संघ के चेयरमैन प्रदीप कुमार (सेवानिवृत आईएएस) होंगे। यह जानकारी बिहार ओलंपिक संघ के सचिव मोहम्मद मुश्ताक अहमद ने दी।

उन्होंने बताया कि बिहार ओलंपिक संघ के वरीय उपाध्यक्ष रामाशीष प्रसाद सिंह (सचिव, बिहार वॉलीबॉल संघ), बिहार ओलंपिक संघ के संयुक्त सचिव कुमार विजय सिंह (सचिव, बिहार राज्य कबड्डी संघ) और बिहार ओलंपिक संघ के कार्यकारिणी सदस्य लियाकत अली खान (सचिव, बिहार एथलेटिक्स संघ) को दल के डिप्टी चीफ द मिशन होंगे। उन्होंने बताया कि इन तीनों को अलग-अलग वेन्यू के लिए नियुक्त किया गया है। इन सबों के मनोयन पर बिहार ओलंपिक संघ के पदाधिकारियों व विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारी व खेलप्रेमियों ने बधाई दी है।

 

 

 

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.