Monday, June 15, 2026
Home राष्ट्रीयक्रिकेट राष्ट्रमंडल खेलों के 12 लाख टिकट बिके, भारत-पाक क्रिकेट मैच होगा आकर्षण का केंद्र

राष्ट्रमंडल खेलों के 12 लाख टिकट बिके, भारत-पाक क्रिकेट मैच होगा आकर्षण का केंद्र

by Khel Dhaba
0 comment

नईदिल्ली। बर्मिंघम में 28 जुलाई से शुरू हो रहे राष्ट्रमंडल खेलों के 12 लाख टिकट बिक चुके हैं और आयोजकों का कहना है कि स्थानीय जनता भारत और पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीमों के बीच होने वाले मैच में काफी रूचि ले रही है।

महिला क्रिकेट राष्ट्रमंडल खेलों में पदार्पण करने जा रहा है और भारत-पाकिस्तान का मुकाबला 31 जुलाई को होगा। बर्मिघम में भारत और पाकिस्तान मूल के काफी लोग रहते हैं।

बर्मिंघम खेलों के सीईओ इयान रीड ने पीटीआई से कहा कि सेमीफाइनल और फाइनल के टिकट बिक चुके हैं और भारत-पाकिस्तान मैच में भी स्टेडियम पूरा भरा रहने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा कि मैं खुद क्रिकेट का मुरीद हूं। भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में है तो यहां लोगों की उस मैच में काफी दिलचस्पी है। भारतीय पुरूष टीम हाल ही में यहां खेलकर गई है और अब यह मैच आकर्षण का केंद्र होगा।

उन्होंने कहा कि सेमीफाइनल और फाइनल के टिकट बिक चुके हैं। उम्मीद है कि भारत और इंग्लैंड उसमें खेलेंगे। भारत और पाकिस्तान मैच के टिकट भी लगभग बिक चुके हैं। लंदन ओलंपिक 2012 के बाद इंग्लैंड में सबसे बड़े खेल आयोजन में 72 राष्ट्रमंडल देशों के 5000 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.