Friday, April 24, 2026
Home BCLT20 कपिल देव से मिली महिला क्रिकेटर कोमल कुमारी और रिमझिम सिंह

कपिल देव से मिली महिला क्रिकेटर कोमल कुमारी और रिमझिम सिंह

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। बिहार क्रिकेट लीग के उद्घघाटन समारोह में शामिल होने आए भारत के पूर्व विश्व विजेता कप्तान कपिल देव से राजधानी के होटल पनास में बिहार के महिला उदयीमान विकेटकीपर बल्लेबाज कोमल कुमारी मिलने पहुंची और उनसे मिलकर उनका अभिनंदन करते हुए क्रिकेट की कुछ बारीकियां जानी।

कोमल कुमारी हाल के दिनों में बिहार प्रदेश के बेतिया जिला के लौरीया खेल मैदान पर खेले गए 23 वीं रामानंद ठाकुर, स्वगिय चन्द्रशेखर ठाकुर – महिला टी 20 ट्रॉफी मुकाबला में 23 जनवरी 2021 को पटना की ओर से सलामी बल्लेबाज के रूप में खेलते हुए एक छोर पर धुंआधार बल्लेबाजी करते हुए टी-20 फॉर्मेट में भारतीय महिला क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर के न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 ट्रॉफी में 49 गेंदों पर शतक लगाने का रिकॉर्ड को ध्वस्त करते हुए 41 गेंदों मे आतिशी पारी खेलते हुए अपना शतक पूरा कर नया कीर्तिमान स्थापित किया था और कुल 74 गेंदों का सामना करते हुए पच्चीस चौका और 2 गगनचुंबी छक्कों के सहारे 140 रनों कि शतकीय पारी खेली थी।

This image has an empty alt attribute; its file name is 234.jpg

कोमल कुमारी को एस धुआंधार 140 रन की शतकीय पारी खेलने के लिए वूमेंस ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया था।
कोमल कुमारी भारतीय पूर्व कप्तान कपिल देव से मिलकर काफी उत्साहित है और कहती है कि धीरे-धीरे मेरे हर सपने सच होते नजर आ रहे हैं।

बिहार की महिला क्रिकेटर रिमझिम सिंह ने भी कपिलदेव से मुलाकात की और ऑटोग्राफ लिया व आशीर्वाद प्राप्त किया।

मेरा सपना है कि भारतीय टीम के पूर्व विश्व विजेता टीम के कप्तान कपिल देव, महेंद्र सिंह धोनी और सौरभ गांगुली जैसे दिग्गज क्रिकेटरों के सामने रूबरू होकर उनसे क्रिकेट की कुछ बारीकियां जानू जो आज सच होते नजर आ रही है और मैंने इसकी एक कदम छू ली ।
मेरे आदर्श भारतीय टीम के सभी दिग्गज पुरुष और महिला वर्ग के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर हैं और मैं उनके जैसा बनने का प्रयास कर रही हूं और मेरा सपना को साकार करने में बिहार क्रिकेट एसोसिएशन का अहम योगदान होगा।

This image has an empty alt attribute; its file name is GEN-NEX-CRICKET-ACADMEY-2-copy.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is Adv-anshul.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is DLCL-792x1024.jpeg

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights