Wednesday, June 3, 2026
Home बिहार Women’s Asian Challenger Trophy Hockey : ट्रॉफी गौरव यात्रा का बक्सर में शानदार स्वागत

Women’s Asian Challenger Trophy Hockey : ट्रॉफी गौरव यात्रा का बक्सर में शानदार स्वागत

by Khel Dhaba
0 comment

बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं खेल विभाग बिहार तथा हॉकी इंडिया के तत्वावधान में राजगीर के अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर में 11 से 20 नवंबर तक आयोजित की जाने वाली एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप की “ट्रॉफी गौरव यात्रा” पटना से रवाना होकर 20 अक्टूबर यानी रविवार को बक्सर पहुंची।

बक्सर के किला मैदान में इस ” ट्रॉफी गौरव यात्रा” का भव्य स्वागत विधायक विश्वनाथ राम, जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल और आरक्षी अधीक्षक शुभम आर्य के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर उप विकास आयुक्त डॉ महेंद्र पाल, अपर समाहर्ता सुश्री अनुपम सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर धीरेंद्र कुमार मिश्रा, उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा बक्सर  शशांक सिंह,नजारत समाहर्ता अजय यादव, प्रशिक्षु वरीय समाहर्ता अमित कुमार ,प्रखंड विकास पदाधिकारी सदर एवं अन्य पदाधिकारी गण तथा बक्सर जिले के राष्ट्रीय स्तर के महिला हॉकी के खिलाड़ियों बिहार राज्य खेल प्राधिकरण तरफ से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

उसके बाद ट्रॉफी गौरव यात्रा अपने अगले पड़ाव रोहतास जिला मुख्यालय सासाराम शाम 7:00 बजे पहुंच गई। सासाराम में ट्रॉफी गौरव यात्रा का स्वागत 21 अक्टूबर को 9:00 बजे से किया जाएगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.