दुबई, 19 दिसंबर। आईपीएल 2024 के लिए नीलामी दुबई में चल रही है। दो ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने 20 करोड़ रुपये से ज्यादा की बोली हासिल की है। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल स्टार्क ने उम्मीद के मुताबिक नीलामी तालिका में सबसे बड़ी बोली हासिल की। कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस खिलाड़ी को 24.75 करोड़ रुपये में खरीदा। मिचेल स्टार्क की बोली में पहले दिल्ली और मुंबई आमने-सामने थी और इसके बाद गुजरात और कोलकाता आमने-सामने हो गए और आखिर में कोलकाता ने बाजी मारी।
सनराइजर्स हैदराबाद ने इस एक और ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस को 20.5 करोड़ में अपनी टीम में शामिल किया। न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर डेरिल मिशेल को 14 करोड़ रुपये में एमएस धोनी की फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीदा। वहीं पंजाब किंग्स ने हर्षल पटेल के लिए अपने खजाने के मुंह खोल दिए। हर्षल को इस मिनी नीलामी में 11.75 करोड़ रुपये मिले। सीएसके ने दूसरे सेट में शार्दुल ठाकुर को 4 करोड़ रुपये और रचिन रवींद्र को 1.8 करोड़ रुपये में खरीदा। राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच कड़ी बोली के बाद वेस्टइंडीज के टी20 कप्तान रोवमैन पॉवेल को राजस्थान ने 7.40 करोड़ रुपये में खरीदा। पॉवेल का बेस प्राइस एक करोड़ था।
कौन कितने में बिका
- रोवमैन पॉवेल – राजस्थान रॉयल्स – 7.40 करोड़ रुपये
- हैरी ब्रूक -दिल्ली कैपिटल्स – 4 करोड़ रुपये
- ट्रैविस हेड – सनराइजर्स हैदराबाद – 6.80 करोड़रुपये
- वानिंदु हसरंगा – सनराइजर्स हैदराबाद – 1.50 करोड़ रुपये
- रचिन रवींद्र -चेन्नई सुपर किंग्स – 1.80 करोड़ रुपये
- शार्दुल ठाकुर – चेन्नई सुपर किंग्स – 4करोड़ रुपये
- अजमतुल्लाह उमरजई – गुजरात टाइटंस – 50 लाख रुपये
- पैट कमिंस -सनराइजर्स हैदराबाद – 20.50 करोड़ रुपये
- गेराल्ड कोएत्ज़ी – मुंबई इंडियंस – 5करोड़ रुपये
- हर्षल पटेल – पंजाब किंग्स – 11.75 करोड़ रुपये
- डेरिल मिशेल -चेन्नई सुपर किंग्स – 14 करोड़ रुपये
- क्रिस वोक्स – पंजाब किंग्स – 4.20 करोड़रुपये
- ट्रिस्टन स्टब्स – दिल्ली कैपिटल्स – 50 लाख रुपये
- केएस भरत – कोलकातानाइट राइडर्स – 50 लाख रुपये
- चेतन सकारिया – कोलकाता नाइट राइडर्स – 50 लाख रुपये
- अल्जारी जोसेफ – रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर – 11.50 करोड़ रुपये
- उमेशयादव – गुजरात टाइटंस – 5.8 करोड़ रुपये
- शिवम मावी – लखनऊ सुपर जाइंट्स – 6.40करोड़ रुपये
- मिशेल स्टार्क – कोलकाता नाइट राइडर्स – 24.75 करोड़ रुपये
- जयदेवउनादकट – सनराइजर्स हैदराबाद – 1.60 करोड़ रुपये
- दिलशान मदुशंका – मुंबई इंडियंस- 4.6 करोड़ रुपये.
इनका नहीं मिला खरीदार
- रिले रूसो
- करुण नायर
- स्टीव स्मिथ
- मनीष पांडे
- फिलसाल्ट
- जोश इंग्लिस
- कुसल मेंडिस
- लॉकी फर्ग्यूसन
- जोश हेजलवुड
- वकारसलामखिल
- आदिल रशीद
- अकील होसेन
- ईश सोढ़ी
- तबरेज शम्सी