Wednesday, June 17, 2026
Home Latest भारत की विनेश फोगाट ने कटाया टोक्यो ओलंपिक 2020 का टिकट

भारत की विनेश फोगाट ने कटाया टोक्यो ओलंपिक 2020 का टिकट

by Khel Dhaba
0 comment

नूर सुल्तान (कजाखस्तान)। भारत की स्टार पहलवान विनेश फोगाट (53 किग्रा) ने बुधवार को यहां विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में अमेरिका की सारा हिल्डेब्रांट को हरा 2020 टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया।

विश्व चैम्पियनशिप की रजत पदकधारी सारा पर 8-2 की शानदार जीत से 25 साल की पहलवान ने तोक्यो खेलों में अपना स्थान पक्का किया। विनेश अब बुधवार को कांस्य पदक के मुकाबले में जर्मनी की मारिया प्रेवोलाराकी से भिड़ेंगी।
इससे पहले उन्होंने 53 किग्रावर्ग में रेपेचेज के पहले दौर में यूक्रेन की यूलिया खालवाद्जी पर 5-0 से जीत हासिल की थी जिससे वह ओलंपिक कोटे और कांस्य पदक की दौड़ में बनी हुई थीं।

पूजा ढांडा सेमीफाइनल में
भारतीय महिला पहलवान पूजा ढांडा (59 किग्रा) यहां जारी विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। 2018 विश्व चैम्पियनशिप की कांस्य पदकधारी पूजा ने बुधवार को क्वार्टर फाइनल में मौजूदा एशियन चैंपियन जापान की यूजुका इनागाकि को 11-8 से हराया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.