Thursday, June 4, 2026
Home Slider विजय हजारे ट्रॉफी : कल रेलवे से भिड़ेगा बिहार

विजय हजारे ट्रॉफी : कल रेलवे से भिड़ेगा बिहार

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा कल 20 फरवरी से आयोजित होने वाली विजय हजारे एकदिवसीय ट्रॉफी में बिहार टीम की पहली भिड़ंत रेलवे से कर्नाटक के अल्लुर क्रिकेट स्टेडियम (बेंगलुरु) में होगी।

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) के मीडिया कमेटी के संयोजक कृष्णा पटेल ने बताया कि बीसीसीआई द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन किया गया और बिहार टीम के सभी खिलाड़ियों को क्वॉरेंटाइन कर 3 चरणों में कोविड-19 टेस्ट किया गया। जिसमें सभी खिलाड़ी व सपोर्टिंग स्टाफ नेगेटिव पाए गए और खिलाड़ियों ने जम कर प्रैक्टिस की।

जबकि बिहार का दूसरा मुकाबला 22 फरवरी को कर्नाटक से, 24 फरवरी को उत्तर प्रदेश से, 26 फरवरी को उड़ीसा से और 28 फरवरी को प्रथम राउंड का पांचवां और आखिरी मुकाबला केरल के साथ होगी।

बिहार टीम के कोच सैयद तारिकुर रहमान, सहायक कोच प्रमोद कुमार, फिजियो कुमार अभिषेक, ट्रेनर गोपाल कुमार और टीम मैनेजर अजय कुमार अपनी टीम से पूरी तरह संतुष्ट है और उन्होंने कहा है कि हमारी टीम जीत के साथ इस ट्रॉफी में का आगाज करेगी ऐसा विश्वास है।

बिहार के कप्तान आशुतोष अमन ने कहा है कि सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय करने के बाद हमारी टीम पूरी तरह आत्मविश्वास से भरी हुई है और पिछले ट्रॉफी में की गई गलतियों को सुधार कर नई ऊर्जा के साथ इस टूर्नामेंट में अपना पूरा दमखम लगाएगी और जीत के साथ इस टूर्नामेंट का आगाज करने का हर संभव प्रयास करेगी।

बिहार क्रिकेट संघ के अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी, उपाध्यक्ष दिलीप सिंह, कार्यकारी सचिव कुमार अरविंद, कोषाध्यक्ष आशुतोष नंदन सिंह, जिला प्रतिनिधि संजय सिंह, एडवाइजरी कमिटी के चेयरमैन अजय नारायण शर्मा, टूर्नामेंट कमेटी के अध्यक्ष संजय सिंह, इंफ्रास्ट्रक्चर कमेटी के चेयरमैन आनंद कुमार, बीसीएल के चेयरमैन सोना सिंह, संयोजक ओमप्रकाश तिवारी, गया जिला संघ के अध्यक्ष संजय सिंह, जहानाबाद जिला संघ के सचिव विनोद कुमार सिंह, अरवल जिला के सचिव योशिता पटवर्धन सहित बीसीए मीडिया कमेटी के संयोजक कृष्णा पटेल ने बिहार टीम को अग्रिम जीत की शुभकामनाएं और बधाई दी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.