Tuesday, June 16, 2026
Home बिहारक्रिकेट वैशाली जिला क्रिकेट संघ ने शुरू किया प्लेयरों का रजिस्ट्रेशन

वैशाली जिला क्रिकेट संघ ने शुरू किया प्लेयरों का रजिस्ट्रेशन

by Khel Dhaba
0 comment

हाजीपुर। वैशाली जिला क्रिकेट संघ ने नए सत्र के लिए खिलाड़ियों का निबंधन शुरू कर दिया है। खिलाड़ियों का निबंधन 10 सितंबर तक जारी रहेगा। वैशाली जिला क्रिकेट संघ के कमेटी ऑफ मैनेजमेंट ने निर्णय लिया कि जिला क्रिकेट संघ की ओर से आयोजित होने वाली जिला क्रिकेट लीग के लिए इच्छुक टीम अपना निबंधन जिला संघ के कार्यालय में करा सकती है। ( Mob – 9852060200)
इसकी जानकारी वैशाली जिला क्रिकेट संघ के सचिव प्रकाश कुमार सिंह ने दी। इस वर्ष लीग का आयोजन सीनियर डिवीजन एवं जूनियर डिवीजन दो फार्मेट में किया जाएगा।
टीम के निबंध के समय ही सभी खिलाड़ियों को अपना आधार कार्ड,कंप्यूटरकृत जन्म प्रमाण पत्र, शैक्षणिक योग्यता, माता -पिता का आधार कार्ड, पैन कार्ड एवं आवासीय प्रमाण पत्र देना अनिवार्य होगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.