Sunday, June 21, 2026
Home Slider Tokyo olympic Shooting : 10m एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में भारत की चुनौती खत्म

Tokyo olympic Shooting : 10m एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में भारत की चुनौती खत्म

by Khel Dhaba
0 comment

टोक्यो 2020 की असाका शूटिंग रेंज पर 10m एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम क्वालिफिकेशन की स्टेज-1 में जोरदार प्रदर्शन करने वाली भारतीय जोड़ी मनु भाकर (Manu Bhaker) व सौरभ चौधरी (Saurabh Chaudhary) का दूसरे स्टेज में परफॉरमेंस खराब रहा और फाइनल में जगह बनाने से चूक गए। यह भारतीय जोड़ी सातवें नंबर रही।

दूसरी भारतीय जोड़ी यशस्विनी देशवाल (Yashaswini Deswal) व अभिषेक शर्मा (Abhishaek Verma) 17वें नंबर पर रहकर बाहर हो गए हैं। स्टेज-2 का मुकाबला थोड़ी देर में शुरू होगा।

ऐसा रहा स्टेज-1 में भारतीय जोड़ियों का प्रदर्शन
टोक्यो 2020 की असाका शूटिंग रेंज पर 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम क्वालिफिकेशन की स्टेज-1 में मनु भाकर और सौरभ चौधरी की जोड़ी ने 582 का स्कोर बनाया, जिसमें उन्होंने 26 बार परफेक्ट-10 लगाए।

मनु ने तीन सीरीज में 97, 94, 95 के साथ 286 का स्कोर बनाया, जबकि सौरभ ने 98, 100, 98 के स्कोर से 300 में से 296 अंक जुटाए।

उधर, यशस्विनी देशवाल व अभिषेक वमार् की जोड़ी ने 10 बार 10/10 के साथ 264 अंक ही बनाए। यशस्विनी ने 95, 95, 91 के साथ 281 और अभिषेक ने 92, 94, 97 की सीरीज से 283 अंक जुटाए।

ब स्टेज-2 में शीर्ष-2 पर रहने वाली टीम स्वर्ण पदक के लिए आपस में भिड़ेंगी. जबकि तीसरे और चौथे नंबर पर आने वाली टीमों में कांस्य पदक का मुकाबला होगा।

आपको बता दें कि 10m एयर पिस्टल क्वालिफिकेशन की स्टेज-1 में 20 टीम भाग ले रही हैं। इनमें से 8 टीम ही स्टेज-2 के लिए क्वालिफाई करेंगी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.