Wednesday, June 17, 2026
Home Slider टोक्यो गवर्नर चुनावों में उठी टोक्यो ओलंपिक रद्द करने की मांग

टोक्यो गवर्नर चुनावों में उठी टोक्यो ओलंपिक रद्द करने की मांग

by Khel Dhaba
0 comment

टोक्यो। स्थगित कर दिये गये टोक्यो ओलंपिक पर खर्च होने वाले करोड़ों डालर का मसला जापान की राजधानी के गवर्नर पद के चुनाव में चर्चा का विषय बन गया है।

मौजूदा गवर्नर यूरिको कोइके फिर से चुनाव जीतने के प्रबल दावेदार हैं। वह एक दर्जन से भी अधिक उम्मीद्वारों के बीच ओलंपिक आयोजन के धुर समर्थक हैं। चुनाव अभियान आधिकारिक तौर पर गुरुवार से शुरू हुआ। लोकप्रिय अभिनेता और अब राजनीति में प्रवेश करने वाले तारो यामामोतो भी गवर्नर पद की दौड़ में शामिल हैं।

उन्होंने इस सप्ताह एक परिचर्चा के दौरान कहा था कि ओलंपिक खेलों को रद्द कर देना चाहिए उस पर खर्च होने वाली धनराशि का उपयोग कोरोना वायरस महामारी के कारण आर्थिक संकट से जूझ रहे लोगों की मदद के लिये करना चाहिए। यामामोतो ने कोइके से कहा, ओलंपिक रद्द होने चाहिए। तोक्यो में ओलंपिक के सुरक्षित आयोजन की कोई गारंटी नहीं है। हमारे पास अभी कोविड-19 का टीका नहीं है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.