Wednesday, June 3, 2026
Home बिहारएथलेटिक्स अंतर प्रमंडल विद्यालय बालिका एथलेटिक्स में तिरहुत प्रमंडल को दोहरा खिताब

अंतर प्रमंडल विद्यालय बालिका एथलेटिक्स में तिरहुत प्रमंडल को दोहरा खिताब

मगध अंडर-19 आयु वर्ग में विजेता, पटना प्रमंडल तीनों वर्गों में उपविजेता घोषित

by Khel Dhaba
0 comment

राजगीर, 10 नवंबर।स्थानीय राज्य खेल अकादमी में सोमवार को तीन दिवसीय राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडलीय विद्यालय बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आज सफलतापूर्वक समापन हुआ। यह प्रतियोगिता 8 से 10 नवम्बर 2025 तक आयोजित की गई थी, जिसमें बिहार के सभी 9 प्रमंडलों की बालिका खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यालय स्तर पर प्रतिभाशाली बालिकाओं की पहचान कर उन्हें राष्ट्रीय स्तर के स्कूली खेलों के लिए तैयार करना था। इस प्रतियोगिता में अंडर-14 एवं अंडर-17 आयु वर्ग में तिरहुत प्रमंडल और अंडर-19 वर्ग में मगध प्रमंडल रहा विजेता रहा। तीनों आयु वर्ग में पटना प्रमंडल उपविजेता रहा।

यह भी पढ़ें : अंतर प्रमंडल तीरंदाजी में पटना प्रमंडल सब पर भारी

प्रतियोगिता के तीसरे और अंतिम दिन सभी आयु वर्गों में बालिका खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दर्शकों और निर्णायकों को प्रभावित किया।

अंक तालिका एवं परिणाम विवरण:

अंडर-14 आयु वर्ग:
इस वर्ग में खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिले।
विजेता: तिरहुत प्रमंडल- 29 अंक
उपविजेता: पटना प्रमंडल-19 अंक

अंडर-17 आयु वर्ग:
इस वर्ग में भी तिरहुत प्रमंडल ने शानदार प्रदर्शन दोहराते हुए पुनः खिताब अपने नाम किया।

विजेता: तिरहुत प्रमंडल-39 अंक
उपविजेता: पटना प्रमंडल-36 अंक

अंडर-19 आयु वर्ग:
इस आयु वर्ग में मगध प्रमंडल ने प्रभावशाली प्रदर्शन किया और कुल 74 अंक अर्जित करते हुए विजेता बना।

विजेता: मगध प्रमंडल-74 अंक
उपविजेता: पटना प्रमंडल-21 अंक

यह भी पढ़ें : अंतर प्रमंडलीय बालिका एथलेटिक्स में मगध प्रमंडल का जलवा

सम्मान समारोह

प्रतियोगिता के समापन समारोह में विजेताओं को सम्मानित किया गया। नालंदा जिला खेल पदाधिकारी सुश्री शालिनी प्रकाश ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान कर प्रोत्साहित किया।
साथ ही प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में योगदान देने वाले विभिन्न जिलों से आए तकनीकी पदाधिकारियों को भी सम्मानित किया गया।
सम्मान समारोह में डी.एस.एल.आर. राजीव रंजन, जिला खेल पदाधिकारी सुश्री शालिनी प्रकाश एवं खेल विश्वविद्यालय के प्रशाखा पदाधिकारी यशराज ने तकनीकी अधिकारियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनका अभिनंदन किया।

उपस्थित गणमान्य व्यक्ति

इस अवसर पर बिहार खेल विश्वविद्यालय एवं जिला खेल विभाग के अधिकारी रवि राज कुमार सिंह, हर्षित जोशी, यश राज, प्रिया कुमारी, श्रीमती कविता कुमारी, श्रीमती रिंकू कुमारी, सोनाली कुमारी, चंदन कुमार, मुन्ना कुमार, मो. हारून अंसारी, डॉ. सुनील कुमार, शुशांत कुमार एवं सूरज कुमार सहित अनेक खेल पदाधिकारी और कर्मी उपस्थित रहे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.