Monday, June 8, 2026
Home Slider आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में नई जर्सी में उतरेगी टीम इंडिया

आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में नई जर्सी में उतरेगी टीम इंडिया

by Khel Dhaba
0 comment

अगले महीने की 18 से 22 जून तक इंग्लैंड में होने वाले आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनिशप के फाइनल मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम नई जर्सी में उतरेगी। नई जर्सी की तसवीर अपने ट्विटर हैंडल भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने शेयर किया है।
इस तस्वीर के साथ रवींद्र जडेजा ने मजेदार कैप्शन दिया- 90 के दशक को याद करते हैं। मुझे तो ये जर्सी काफी पसंद आ रही है।

फिलहाल इस मैच के लिए चुने गए खिलाड़ी मुंबई में क्वारंटीन है और वहीं तैयारी कर रहे हैं। जडेजा भी टीम के सदस्य हैं।

वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल के बाद टीम इंडिया को मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट की सीरीज खेलनी है। इसका पहला मैच नॉटिंघम (4-8 अगस्त), दूसरा लॉर्ड्स (12-16 अगस्त), लीड्स(25-29 अगस्त), ओवल(2-6 सितंबर) और पांचवां टेस्ट मैनचेस्टर में 10 से 14 सितंबर तक खेला जाएगा.

WTC फाइनल के लिए टीम इंडिया

रोहित शर्मा, शुभमन गिल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), हनुमा विहारी, आर अश्विन, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर, ईशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, केएल राहुल, ऋद्धिमान साहा, केएस भरत।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.