Tuesday, June 16, 2026
Home बिहारअन्य पलीजेंट वैली स्कूल में हुआ ताइक्वांडो ग्रेडिंग टेस्ट

पलीजेंट वैली स्कूल में हुआ ताइक्वांडो ग्रेडिंग टेस्ट

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। पटना जिला ताइक्वांडो संघ के तत्वावधान में पलीजेंट वैली स्कूल, संदलपुर में ताइक्वांडो बेल्ट टेस्ट का आयोजन किया गया। इस टेस्ट में स्कूल के 16 छात्र व छात्राओं ने हिस्सा लिया। यह टेस्ट पटना जिला ताइक्वांडो संघ के महासचिव जय प्रकाश मेहता की निगरानी में लिया गया। जेपी मेहता ने बताया कि सभी बच्चों ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए व्हाइट से येलो बेल्ट ग्रेडिंग टेस्ट सफलतापूर्वक उत्तीर्ण किया है। इस मौके पर स्कूल के डायरेक्टर ललन कुमार सिंह, प्राचार्य अरविंद कुमार और गेम्स टीचर आशा मेहता मौजूद थे।

उत्तीण छात्र व छात्राओं के नाम इस प्रकार हैं-अंशुमन द्ववेदी, बुधदेव झा, उत्कर्ष दीप पांडेय, हर्षदीप पांडेय, मो शदाव अनवर, सत्यम राज, प्रियांशु यादव, बुसरा रेयाज, रहिब रेयाज, मोहित रंजन, अनमोल रंजन, शुभम कुमार, प्रिंस कुमार, हिमांशु यादव, अमितेश कुमार, तरसफ्फर हुसैन।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.