Tuesday, June 16, 2026
Home Slider बिहार बास्केटबॉल के सचिव सुशील कुमार बने खेलो इंडिया टैलेंट सर्च कमेटी के सदस्य

बिहार बास्केटबॉल के सचिव सुशील कुमार बने खेलो इंडिया टैलेंट सर्च कमेटी के सदस्य

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय ने बास्केटबॉल एसोसिएशनऑफ बिहार के सचिव सुशील कुमार को पूवी क्षेत्र खेलो इंडिया के टैलेंट खोज बास्केटबॉल के जोनल कमेटी का सदस्य मनोनित किया गया है। पूर्वी क्षेत्र में पश्चिम बंगाल, ओड़िसा, बिहार, झारखंड, अंडमान एंड निकोबार एवं लक्षद्वीप को शामिल किया गया है। सचिव सुशील कुमार ने बताया कि खेलो इंडिया सचिवालय, नई दिल्ली से टैलेंट खोज के कार्यक्रम की रुपरेखा प्राप्त होगा उसी अनुसार आगे का कार्यवायी की जायेगी।

इस योजना से सभी राज्यों में ग्रास रुट स्तर के खिलाड़ियों को एक राष्ट्रीय प्लेटफार्म उपलब्ध कराया जायेगा तथा चयनित खिलाड़ियों का एक डाटाबेस तैयार किया जायेगा। इस उपलब्धि पर बास्केटबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार के अध्यक्ष आईएएस डॉ रणजीत कुमार सिंह (निदेशक, बिहार प्राथमिक षिक्षा, बिहार सरकार), बिहार ओलम्पिक संघ के सचिव मो. मुस्ताक अहमद के साथ कई संघ के सचिव, वरीय खिलाड़ियों ने भी बधाई दी है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.