Tuesday, June 16, 2026
Home बिहारफुटबॉल State level girls football : दरभंगा, सीवान और पश्चिमी चंपारण सेमीफाइनल में

State level girls football : दरभंगा, सीवान और पश्चिमी चंपारण सेमीफाइनल में

by Khel Dhaba
0 comment

सीवान, 7 अक्टूबर। बिहार सरकार खेल विभाग और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना के संयुक्त तत्वावधान में जिला प्रशासन सीवान की मेजबानी में यहां चल रही राज्य स्तरीय अंतर जिला बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता के चौथे दिन अंडर-17 का लीग मैच में पश्चिम चंपारण की बालिका खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए बेगूसराय को 3-1 से पराजित किया।

पश्चिमी चंपारण की टीम के कप्तान रीता ने शानदार परफॉर्मेंस से टीम को जीत मिली। अंडर-14 आयु वर्ग के दूसरे क्वार्टर फाइनल में दरभंगा ने समस्तीपुर को हराया। अंडर-14 के तीसरे क्वार्टर फाइनल मैच में सीवान ने सारण को 5-0 से मात दी। सीवान की रिंकी कुमारी ने शानदार प्रदर्शन किया। चौथे क्वार्टरफाइनल में पश्चिमी चंपारण ने मुंगेर को 5-0 से हराया।

अंडर-17 वर्ग में सीवान ने बेगूसराय को 3-0 से हराया। कला संस्कृति पदाधिकारी सह जिला खेल पदाधिकारी डॉक्टर रिचा वर्मा ने कहा कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित होकर यहां से खिलाड़ी सीधे राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगी। मौके पर फुटबॉल संघ के जिला सचिव उमाशंकर प्रसाद, मनोरंजन कुमार सिंह, संतोष कुमार सिंह, मखदूम खान, विजय प्रताप सिंह, अरविंद शंकर, शिवेंद्र कुमार, सुधीर कुमार , हरेंद्र कुमार संजय पाठक, राधा कुमारी उमेश राम, आदि मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.