Thursday, June 4, 2026
Home Slider खेल मंत्री रीजीजू ने साइ के नये ‘लोगो‘ का अनावरण किया

खेल मंत्री रीजीजू ने साइ के नये ‘लोगो‘ का अनावरण किया

by Khel Dhaba
0 comment

नईदिल्ली। खेल मंत्री किरेन रीजीजू ने बुधवार को भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) के नये ‘लोगो’ (प्रतीक चिन्ह) का अनावरण किया जो शीर्ष खेल संस्था के 1982 में शुरू होने के बाद पहली बार बदला गया है।

नये ‘लोगो’ में ‘एस ए आई’ मोटे अक्षरों में लिखा हुआ है जिसमें ‘बैकग्राउंड में खिलाड़ी की सफलता की उड़ान को दर्शाया गया है।

मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम में आयोजित छोटे से समारोह में इसका अनावरण किया गया जिसमें खेल सचिव रवि मित्तल, साइ महानिदेशक संदीप प्रधान और भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा सहित अन्य लोग शामिल थे।

इस मौके पर खेल मंत्री रीजीजू ने कहा कि उन्होंने मंत्रालय का कार्यभार संभालने के तुरंत बाद साइ के ‘लोगो’ को बदलने का प्रस्ताव रखा था और इसे और अधिक सरल व अर्थपूर्ण बनाने को कहा था।

उन्होंने कहा, ‘नया ‘लोगो’ छोटा है लेकिन इसका अर्थ और लक्ष्य बड़ा है। ‘लोगो’ किसी संस्था की पहचान होता है। साइ लंबे समय से भारत में खेलों को बढ़ावा दे रहा है लेकिन पुराना ‘लोगो’ मुझे लंबा और अव्यवस्थित सा लगा। इसलिये मैंने छोटे ‘लोगो’ के बारे में सोचा जहां साइ का नाम ज्यादा दिखायी दे। नया ‘लोगो’ सादगी भरा है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.