Tuesday, June 16, 2026
Home Slider छठी पटना जिला भारोत्तोलन प्रतियोगिता 29 नवंबर को

छठी पटना जिला भारोत्तोलन प्रतियोगिता 29 नवंबर को

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। स्थानीय 7 स्टेप मल्टी जिम राजा पुल पटना के प्रांगण में पटना जिला भारोत्तोलन संघ की वार्षिक बैठक संघ के अध्यक्ष बैजनाथ प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित की गई। उक्त बैठक में संघ के सचिव उपेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष अभय सुंदर एवं संघ के तमाम सदस्य उपस्थित हुए। उक्त बैठक में यह निर्णय लिया गया कि छठी पटना जिला भारोत्तोलन  प्रतियोगिता 2020 का आयोजन दिनांक 29 नवंबर 2020 को आयोजित की जाएगी। उक्त प्रतियोगिता में   पुरुष/महिला, सीनियर बालक/बालिका, जूनियर बालक/ बालिका एवं यूथ  बालक/बालिका की सभी बॉडी वेट कैटेगरी की प्रतियोगिता आयोजित होगी। यह जानकारी संयुक्त सचिव मुकेश कुमार ने दी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.