Thursday, June 4, 2026
Home बिहारक्रिकेट कटिहार जिला क्रिकेट लीग में शाहबाज अंसारी का पचासा

कटिहार जिला क्रिकेट लीग में शाहबाज अंसारी का पचासा

by Khel Dhaba
0 comment

कटिहार। कटिहार जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में चल रही रंजन यादव स्मृति कटिहार जिला ए क्रिकेट लीग में शाहबाज अंसारी के नाबाद अर्धशतक के सहारे राइजिंग क्रिकेट क्लब ने न्यू इंडिया क्रिकेट क्लब को पांच विकेट से हराया।

न्यू इंडिया के कप्तान विशाल यादव ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यू इंडिया ने 25 ओवर में पांच विकेट 169 रन का सम्मानजनक स्कोर बनाया। दिगम्बर यादव ने 40, विशाल यादव ने 37, विशाल यादव जूनियर ने 38 और अमित यादव ने 19 रन बनाये। नीरज कुमार ने 42 रन देकर 2, मो.अशफ़ाक़ और कैफ़ी आज़मी ने 1-1 विकेट लिये।
इस लक्ष्य का पीछा करते हुए राइजिंग क्रिकेट क्लब ने बहुत शानदार तरीके से मैच को 5 विकेट से जीत कर अपने लीग सत्र का शानदार तरीके से समापन किया। कप्तान शाहबाज़ अंसारी ने नाबाद 63 रन, कैफ़ी आज़मी ने 40 रन, वीरेंदर कुमार ने 25 जबकि मो.अशफ़ाक़ ने आक्रामक नाबाद 18 रन बनाए। पंकज पोद्दार ने 27 रन देकर 3, सोनू आनंद और सुजीत कुमार ने 1-1 विकेट लिये।

मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार राइजिंग क्रिकेट क्लब के कप्तान शाहबाज़ अंसारी को उनके नाबाद अर्धशतक के लिए दिया गया। कटिहार जिला क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव तौसीफ अखतर ने बताया कि कल का पहला सेमीफाइनल सन्नी क्रिकेट क्लब बनाम फ्रेंड्स क्रिकेट एकेडमी के बीच डी.एस.कॉलेज मैदान पर सुबह 9:30 बजे से खेला जायेगा!

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.