पटना, 10 मई। बिहार टेबुल टेनिस संघ की वार्षिक आमसभा (एजीएम) की बैठक की रविवार यानी 10 मई को राजधानी के होटल अकीला में संपन्नई हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने की।
बैठक के दौरान सचिव राजीव रत्न सिंह ने वार्षिक रिपोर्ट पेश किया जबकि कोषाध्यक्ष मनोज कुमार ने सालभर का लेखा जोखा प्रस्तुत किया।
बैठक के बारे में जानकारी देते हुए अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह और सचिव राजीव रत्न सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि इस बैठक में बिहार टेबुल टेनिस संघ के 20 जिला यूनिटों के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।
इन दोनों ने कहा कि बैठक के दौरान खिलाड़ूयों की विशेष ट्रेनिंग, जिलों में टेबुल टेनिस के विकास पर गहन चर्चा की गई। इन सारे विषयों पर जिला संघों ने अपनी राय रखी।
साथ ही जिला संघों का सोसायटी रजिस्ट्रेशन एक्ट के तहत निबंधन, उनका बैंक अकाउंट खोलने की प्रक्रिया पर चर्चा हुई। इस सत्र में होने वाले घरेलू टूर्नामेंटों की मेजबानी और उसमें ज्यादा से ज्यादा जिलों की भागीदारी पर मंथन हुआ।
अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह और सचिव राजीव रत्न सिंह ने बताया कि बिहार टेबुल टेनिस संघ द्वारा हर वर्ष चार रैकिंग टूर्नामेंट समेत कैडेट से लेकर सीनियर स्तर की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं। इस सत्र में ये आयोजन मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, गया,पटना, सहरसा जिलों मेजबानी को लेकर अपनी इच्छा जाहिर की है। आने वाले दिनों में आयोजनों की तिथि की घोषणा कर दी जायेगी।
बैठक के दौरान संघ द्वारा गठित शिकायत निवारण और अनुशासनात्मक समिति समेत अन्य समितियों के कार्यों की समीक्षा की गई और निर्देश दिये गए। बैठक के दौरान यह संदेश दिया गया कि खिलाड़ी किसी बात की चिंता कर केवल अपने खेल पर ध्यान दें,बाकी समस्याओं का निदान जिला और राज्य संघ करेगा।
इस बैठक में उपाध्यक्ष केएम सिन्हा, विशेष आमंत्रित सदस्य मुकेश राय, दीपक पांडेय, रामाशंकर प्रसाद, दिलीप गांधी, सजल दत्ता गुप्ता, उप सचिव संजय कुमार, सहायक सचिव प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, राहुल दास, पंकज पांडेय, कार्यकारिणी सदस्य मौसमी चटर्जी, सुनीता बोस, रौशन सिंह ‘धोनी’, सोमनाथ समेत कई गणमान्य अधिकारी उपस्थित थे। अंत में धन्यवाद ज्ञापन समस्तीपुर ज़िला टेबल टेनिस संघ के अध्यक्ष सह बिहार टेबुल टेनिस संघ के उपाध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने किया।