Wednesday, June 3, 2026
Home Slider Sepak Takara : बिहार के बॉबी कुमार को एशियन गेम्स इंडिया कैंप में बुलावा

Sepak Takara : बिहार के बॉबी कुमार को एशियन गेम्स इंडिया कैंप में बुलावा

by Khel Dhaba
0 comment

बिहार के सेपक टॉकरा खिलाड़ी बॉबी कुमार का एशियन गेम्स में भाग लेने वाली भारतीय टीम के प्रशिक्षण सह चयन शिविर के दूसरे चरण में सेलेक्शन किया गया है। यह जानकारी बिहार स्टेट सेपक टाकरा एसोसिएशन के सचिव विजय कुमार शर्मा ने दी।

उन्होंने सेपक टाकरा फेडरेशन ऑफ इंडिया के द्वारा भेजे गए पत्र के हवाले से खबर दी है कि यह कैंप 1 मई से 19 जून तक गोवा के नवेलिम में लगेगा। बॉबी कुमार ने नवलिम में 20 दिसंबर से 29 मार्च तक आयोजित पहले कैंप में हिस्सा लिया था और उस कैंप में किये गए बेहतर प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन दूसरे कैंप के लिए किया गया है।

गौरतलब है कि एशियन गेम्स का आयोजन हांग्जो में 10 से 25 सितंबर तक किया जायेगा।
बॉबी कुमार के इंडिया कैंप में दोबारा बुलावा आने पर बिहार स्टेट सेपक टाकरा एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बधाई दी है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.