Thursday, June 4, 2026
Home बिहारक्रिकेट Senior Women’s T20 Trophy : बिहार की हार से शुरुआत

Senior Women’s T20 Trophy : बिहार की हार से शुरुआत

बड़ौदा ने बिहार को 77 रन से हराया

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 8 अक्टूबर। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के घरेलू सत्र के अंतर्गत सीनियर वीमेंस टी20 ट्रॉफी (एलीट ग्रुप) के पहले मुकाबले में बड़ौदा ने बिहार को 77 रन से हराया। 9 अक्टूबर को बिहार का मुकाबला गुजरात से होगा।

बड़ौदा की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट पर 141 रन का प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा किया। जवाब में बिहार की टीम 18.4 ओवर में 64 रन पर सिमट गई।

बड़ौदा की पारी

बड़ौदा की ओर से अमृता जोसेफ ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 62 रन (64 गेंद, 8 चौके, 1 छक्का) की नाबाद पारी खेली। वहीं निधि धमुनिया ने 27 रन (23 गेंद) और शिखा पांडे ने तेजतर्रार 16 रन (8 गेंद, 3 चौके) बनाए। मेस्वी पोकर ने 13 रन की पारी खेली।

टीम की शुरुआत हालांकि धीमी रही। शुरुआती तीन विकेट 41 के स्कोर पर गिर गए थे। लेकिन अमृता जोसेफ ने धैर्यपूर्वक बल्लेबाजी करते हुए पारी को संभाला और टीम को 140 के पार पहुंचाया।

बिहार की गेंदबाजी

बिहार की ओर से तेजस्वी सबसे सफल गेंदबाज रहीं, जिन्होंने 4 ओवर में 23 रन देकर 3 विकेट झटके। वहीं आर्या ने 4 ओवर में 22 रन देकर 2 विकेट लिए। रचना सिंह को भी 1 विकेट मिला।

बिहार की पारी बिखरी

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिहार टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। पहले ही ओवर से बड़ौदा की गेंदबाजों ने दबाव बना लिया।
प्रीति (1), विशालाक्षी (2) और याशिता सिंह (7) के जल्दी आउट होने के बाद टीम उबर नहीं सकी। कप्तान प्रगति सिंह ने 19 रन (23 गेंद, 2 चौके) की संघर्षपूर्ण पारी खेली जबकि हर्षिता भारद्वाज ने 11 रन (24 गेंद) जोड़े। बाकी बल्लेबाज़ दोहरे अंक तक नहीं पहुँच सकीं। अपूर्वा ने नाबाद 9 रन की पारी खेली।
बिहार की पारी में कुल 10 एक्स्ट्रा रन बने और टीम 18.4 ओवर में 64 रन पर ढेर हो गई। टीम की सबसे बड़ी साझेदारी सिर्फ 20 रन की रही।

बड़ौदा की गेंदबाजी रही धारदार

बड़ौदा की गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बिहार की बल्लेबाजी को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। केशा ने घातक गेंदबाज़ी करते हुए 3 ओवर में 9 रन देकर 4 विकेट झटके। उनका साथ नरूपा (2.4-0-7-3) ने बखूबी निभाया। इसके अलावा हनी पटेल, प्रज्ञा रावत और सुरभि चौहान को भी एक-एक सफलता मिली।

प्रमुख आंकड़े

बड़ौदा
कुल स्कोर: 141/6 (20 ओवर)
रन रेट: 7.05
सबसे बड़ी साझेदारी: 61 रन (अमृता जोसेफ और निधि धमुनिया के बीच)
गिरावट: 38/1, 41/2, 41/3, 55/4, 116/5, 134/6

बिहार – 64 ऑल आउट (18.4 ओवर)
प्रगति सिंह 19, हर्षिता 11
केशा 4/9, नरूपा 3/7

परिणाम: बड़ौदा 77 रनों से विजेता

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.