Thursday, June 4, 2026
Home बिहारक्रिकेट बीसीए सीनियर मेंस क्रिकेट में सारण जिला में सेलेक्शन ट्रायल

बीसीए सीनियर मेंस क्रिकेट में सारण जिला में सेलेक्शन ट्रायल

ट्रायल मैच के लिए 22 खिलाड़ी हुए सेलेक्ट, मैच 14 फरवरी से

by Khel Dhaba
0 comment

छपरा, 12 फरवरी। सारण जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में राजेंद्र स्टेडियम में सीनियर क्रिकेट खिलाड़ियों का एक दिवसीय ट्रायल आयोजित किया गया, जिसमें लगभग 50 से 55 खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। ट्रायल में केवल वही खिलाड़ी शामिल हुए, जिनका जिला क्रिकेट संघ में विधिवत पंजीकरण था।

22 खिलाड़ियों का होगा प्रारंभिक चयन

इस ट्रायल के माध्यम से राज्य स्तरीय हेमन ट्रॉफी में भाग लेने वाली जिला टीम का गठन किया जाएगा। प्रारंभिक रूप से 22 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। चयनित खिलाड़ियों के बीच 14 और 16 फरवरी को राजेंद्र स्टेडियम में ट्रायल मैच आयोजित होंगे। दोनों दिनों खिलाड़ियों का रिपोर्टिंग समय सुबह 8 बजे निर्धारित किया गया है।

प्रदर्शन के आधार पर बनेगी अंतिम टीम

ट्रायल मैचों में खिलाड़ियों के प्रदर्शन का सूक्ष्म मूल्यांकन किया जाएगा और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को अंतिम रूप से सारण जिला टीम में शामिल किया जाएगा, जो राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेगी।

खेलढाबा का ईपेपर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पदाधिकारियों ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

ट्रायल के दौरान जिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष उज्ज्वल मिश्रा, विभूति नारायण शर्मा, कैसर अनवर, संजय कुमार सिंह उर्फ राहुल, डॉ. सुरेश प्रसाद सिंह और राजन प्रसाद यादव मौजूद रहे तथा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

सारण जिला क्रिकेट संघ ने सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि चयनित टीम हेमन ट्रॉफी में जिले का नाम रोशन करेगी।

इन्हें भी पढ़ें 

कैमूर जिला क्रिकेट लीग में राजू प्लेयर ऑफ द मैच
पूर्वी चंपारण जिला क्रिकेट लीग मेन राजा बाजार सीसी विजयी
मधुबनी जिला क्रिकेट लीग के सुपर लीग के मुकाबले 14 फरवरी से

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.