Thursday, June 4, 2026
Home Slider पीडीसीए सचिव द्वारा लिया गया अंडर-19 मेंस क्रिकेट का सेलेक्शन ट्रायल, 30 प्लेयरों का लिस्ट जारी

पीडीसीए सचिव द्वारा लिया गया अंडर-19 मेंस क्रिकेट का सेलेक्शन ट्रायल, 30 प्लेयरों का लिस्ट जारी

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। मोइनुल हक स्टेडियम के बाहरी परिसर स्थित स्टेट कोचिंग सेंटर में पटना जिला क्रिकेट संघ के सचिव अजय नारायण शर्मा के द्वारा कूच बिहार ट्रॉफी अंडर-19 मेंस क्रिकेट टीम की सेलेक्शन प्रक्रिया आयोजित की गई है। यह जानकारी देते हुए पटना जिला क्रिकेट संघ के सचिव अजय नारायण शर्मा ने बताया कि इसमें कुल 124 प्लेयरों ने हिस्सा लिया।

चयन प्रक्रिया नागेंद्र कुमार रस्तोगी की अध्यक्षता बनी सेलेक्शन कमेटी की देखरेख में किया गया। इस सेलेक्शन कमेटी में अजय कुमार और शशि भूषण हैं।

सचिव अजय नारायण शर्मा ने 30 खिलाड़ियों के नामों की घोषणा कर दी है। चयनित खिलाड़ियों का 25 से 27 अक्तूबर तक तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर लगाया जायेगा। कैंप के बाद अंतिम सात खिलाड़ियों का चयन कर बीसीए को सूची भेजी जायेगी। प्रशिक्षण कैंप के मुख्य कोच एमपी वर्मा और सहायक कोच सुजय कुमार होंगे। सभी खिलाड़ी सोमवार को सुबह नौ बजे संयोजक रूपक कुमार को रिपोर्ट करेंगे.
चयनित खिलाड़ियों की सूची : अंकित सोलंकी, दीपक कुमार, शुभ राज, अभिनव सिंह, उत्तम सिंह, मोहम्मद एसान रजा, सिद्धांत राय, विराट पांडेय, मोहम्मद याकूब, गौरव कुमार, तामिश समर, साहिल राज, यशस्वी शुक्ला (विकेटकीपर), शुभम कुमार, अमन सिंह, आशीष प्रकाश (विकेटकीपर), रूपेश कुमार, गुलशन कुमार, शांतनू चंद्रा, अमन गोस्वामी, अमन कुमार, सर्वेश सागर, रंजन कुमार, नमन कुमार, सत्यम कुमार, मोहित कुमार, अंशु संतोष, कुमार जयवर्धन सिंह, मोनू सिन्हा, अमन अविनाश।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bihar-Cambridge-Cricket-Academy-8.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is DMS-Cricket-Academy.jpeg

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.