Thursday, June 4, 2026
Home बिहारअन्य 37th National Games के लिए बिहार महिला हैंडबॉल टीम का सेलेक्शन ट्रायल 31 अक्टूबर को

37th National Games के लिए बिहार महिला हैंडबॉल टीम का सेलेक्शन ट्रायल 31 अक्टूबर को

by Khel Dhaba
0 comment
National Women's Handball Championship

पटना, 28 अक्टूबर। 37वें नेशनल गेम्स गोवा में भाग लेने वाली बिहार महिला हैंडबॉल टीम की चयन प्रतियोगिता का आयोजन आगामी 31 अक्टूबर को सुबह नौ बजे से पाटलिपुत्र स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स के आउटडोर स्टेडियम में किया जायेगा। यह जानकारी बिहार ओलंपिक संघ के संयुक्त सचिव सह चयन प्रतियोगिता के संयोजक कुमार विजय सिंह ने दी।

उन्होंने बताया कि भारतीय ओलंपिक द्वारा 37वें नेशनल गेम्स तकनीकी आयोजन समिति (जीटीसीसी) के अध्यक्ष अमिताभ शर्मा ने कहा कि हैंडबॉल टीम भेजने की जिम्मेवारी संबंधित राज्य ओलंपिक संघ को जिम्मेवारी सौंपी है।

चयन प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ी संयुक्त सचिव बिहार ओलंपिक संघ सह संयोजक चयन प्रतियोगिता को रिपोर्ट करेंगे तथा अपने साथ चार पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड साथ में लायेंगे। नेशनल गेम्स में हैंडबॉल की प्रतियोगिता 5 से 9 नवंबर तक आयोजित की जायेगी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.