पटना। गोलघर मीडिया वेंचर्स के तत्वावधान में खेले जा रहे नन्हक महतो अंडर-16 इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में गुरुवार को खेले गए मैच में स्कूल ऑफ क्रिकेट,सीआईएसएफ ने बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी को 40 रन दे पराजित किया। स्कूल ऑफ क्रिकेट के आर्यन को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अंपायर आशीष सिन्हा ने प्रदान किया।
राजधानी के संजय गांधी स्टेडियम में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में गुरुवार को खेले गए मैच में टॉस स्कूल ऑफ क्रिकेट ने जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया और 25 ओवर में आर्यन के 62 रनों की मदद से 7 विकेट पर 204 रन बनाये।
जवाब में बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी की टीम यश प्रताप के 62 रनों की शानदार पारी के बाद भी 25 ओवर में 164 रन बना कर ऑल आउट हो गई। मैच के अंपायर यतेंद्र कुमार, आशुतोष सिन्हा थे।
संक्षिप्त स्कोर
स्कूल ऑफ क्रिकेट : 25 ओवर में सात विकेट पर 204 रन, आर्यन 62 रन (नौ चौका, दो छक्का), करण 37 रन ( दो चौका, चार छक्का), हर्ष 21 रन (पांच चौका), पार्थ 21 रन (चार चौका), अतिरिक्त 33 रन, सुशील 3/36, हिमांशु 2/24, पीयूष 1/33, आयुष 1/30
बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी : 25 ओवर में 164 रन पर ऑल आउट यश प्रताप 62 रन (सात चौका, 3 छक्का), प्रखर 29 रन (चार चौका, 1 छक्का), हिमांशु 16 रन (दो चौका, 1 छक्का), सुजेन 11 रन (1 छक्का), अतिरिक्त 16 रन, उत्तम 2/29,करण 1/22, पार्थ 1/26, आर्यन 1/27, रन आउट-2





- FIFA WORLD CUP 2026 : अराउजो ने उरुग्वे को हार से बचाया
- FIFA WORLD CUP 2026 : अपने खिलाड़ी की गलती से जीत से चूका मिस्र
- FIFA WORLD CUP 2026 : केप वर्डे ने स्पेन को चौंकाया
- कप्तान याशिता ने टीम सी को बनाया चैंपियन
- बीसीए अंडर-15 वनडे ट्रॉफी : सूर्यांशी पर भारी पड़ीं सुमेश
- वाईसीसी क्रिकेट एकेडमी की लगातार दूसरी जीत
- पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में जीएसी के रौशन का शतक
- FIH Nations Cup : दीपिका के दो गोल से भारत जीता







