Friday, May 22, 2026
Home बिहारक्रिकेट Patna District Cricket League में वाईएमसीसी की जीत में सत्यम & आशीष चमके

Patna District Cricket League में वाईएमसीसी की जीत में सत्यम & आशीष चमके

by Khel Dhaba
0 comment

पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में वाईएमसीसी ने सत्यम के शानदार गेंदबाजी और आशीष के बल्लेबाजी की बदौलत पटना कॉलेज पर 8 विकेट से जीत दर्ज की।


फतेहपुर ग्राउंड पर मंगलवार को खेले गए मैच में पटना कॉलेज ने टॉस जीतकर 35.3 ओवर में 137 रन पर ही पूरी टीम सिमट गई। जवाब में वाईएमसीसी ने लक्ष्य को 20.1 ओवर में दो विकेट खोकर हासिल कर लिया। मैन आफ द मैच वाईएमसीसी के सफल गेंदबाज सत्यम को समाजसेवी आनंद शर्मा के द्वारा प्रदान किया गया।

संक्षिप्त स्कोर

वाईएमसीसी— 20.1 ओवर में देा विकेट खोकर 141 रन, आ​शीष 64, विराट पांडेय, 23, आयुष शर्मा 23, पुलक सिन्हा 22, विकेट सचिन 1/47, करन राज 1/27


पटना कॉलेज— 35.3 ओवर में 137 पर आलआउट, सचिन कुमार, 67, गुलशन आनंद 40, अतिरिक्त 14, विकेट: सत्यम 3/5, सूरज 2/22, सूरज आर्या 2/14।

कल का मैच: एनवाईके सीसी बनाम बाटा सीसी, फतुहा ग्राउंड, सुबह 9:00 बजे से।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights