Friday, May 22, 2026
Home बिहारक्रिकेट ओमनी Kaimur District Cricket League कल से

ओमनी Kaimur District Cricket League कल से

by Khel Dhaba
0 comment

भभुआ। कैमूर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित ओमनी कैमूर जिला क्रिकेट लीग 16 फरवरी 2022 से जिला मुख्यालय भभुआ के जगजीवन स्टेडियम में प्रारंभ होने जा रहा है। इस बात की जानकारी कैमूर जिला क्रिकेट संघ के अवैतनिक सचिव राकेश कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है। इस बारे में उन्होंने प्रेस को बताया कि इस सत्र का जिला क्रिकेट लीग दिसंबर 2021 में आयोजित करने की सारी तैयारियां कर ली गई थी लेकिन कोविड संक्रमण के कारण राज्य सरकार द्वारा जारी पाबंदियो की वजह से उस समय इसे स्थगित कर दिया गया था लेकिन परिस्थितियां सामान्य होते ही इसे पुनः शुरू किया जा रहा है, उन्होने बताया है कि कुल सत्रह क्लब जिला क्रिकेट लीग में भाग लेंगी जिनमें से आठ क्लब सीनियर डिवीजन और नौ क्लब जुनियर डिवीजन में एक दूसरे से भिडेंगी।

सभी मैच टर्फ विकेट पर पटना के अनुभवी अंपायर नीरज कुमार और प्रियांशु कुमार की अंपायरिंग में खेले जायेंगे। जिला क्रिकेट लीग के बारे में और जानकारी देते हुए जिला क्रिकेट संघ के संयोजक अजय कुमार सिंह ने बताया कि जिला क्रिकेट लीग के सभी मैच रंगीन पोशाक में सफेद गेंद से खेले जायेंगे क्योंकि बीसीसीआई द्वारा आयोजित सीमित ओवरों के सभी घरेलू प्रतियोगिता के मैच रंगीन पोशाक और सफेद गेंद से ही होते है,आगे उन्होंने यह भी बताया कि जिला क्रिकेट लीग को ओमनी ग्लोबल स्पोर्ट्स मैनेजमेंट एल एल पी ने प्रायोजित किया है,इस कंपनी का उद्देश्य है कि बिहार में क्रिकेट इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा देना।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights