Friday, May 15, 2026
Home Slider रोहन मुखर्जी मेमोरियल महिला क्रिकेट प्रतियोगिता 28 दिसंबर से

रोहन मुखर्जी मेमोरियल महिला क्रिकेट प्रतियोगिता 28 दिसंबर से

by Khel Dhaba
0 comment
बीसीए अंतर जिला क्रिकेट

पटना। राजधानी के क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार के ग्राउंड पर आगामी 28 से 31 दिसंबर तक चारदिवसीय रोहन मुखर्जी महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। यह जानकारी आयोजन अध्यक्ष सह भारतीय युवा टीम के पूर्व कप्तान अमिकर दयाल ने दी।

उन्होंने कहा कि इस टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता नॉकआउट आधार पर खेली जायेगी। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन प्लेयर ऑफ द मैच, बेस्ट बैटर, बेस्ट बॉलर, प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट समेत विजेता व उपविजेता टीमों को चमचमाती ट्रॉफी समेत व्यक्तिगत पुरस्कार दिये जायेंगे।

इच्छुक टीमें संतोष तिवारी से संबंधित मैदान पर या मोबाइल नंबर 9386962380 पर विशेष जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही मुकेश कुमार से 8292832111 पर संपर्क कर सकते हैं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights