Thursday, June 4, 2026
Home बिहारक्रिकेट कटिहार जिला क्रिकेट लीग में रिज़वान अंसारी का हरफनमौला प्रदर्शन

कटिहार जिला क्रिकेट लीग में रिज़वान अंसारी का हरफनमौला प्रदर्शन

by Khel Dhaba
0 comment

कटिहार। कटिहार जिला क्रिकेट संघ के त त्वावधान में आयोजित स्व. रंजन यादव स्मृति कटिहार जिला ए डिवीजन क्रिकेट लीग में बुधवार को खेले गए मैच में एलाइंस क्रिकेट क्लब ने राइजिंग क्रिकेट क्लब को 82 रनों से हरा कर 2 अंक प्राप्त किये।

एलाइंस के कप्तान भारत भूषण ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एलाइंस ने 242/5 रन बनाये। गौतम कुमार ने 89, रिज़वान अंसारी ने 50, फारुख आलम बिस्वास नाबाद 41 रन बनाये। मो. अशफ़ाक़ ने 40 रन देकर 3, रंजीत कुमार और तालिब ने 1-1 विकेट लिये।

इस लक्ष्य का पीछा करते हुए राइजिंग क्रिकेट क्लब की टीम 160 रन ही बना पाई। मुकेश अग्रवाल ने 22, वीरेंदर कुमार ने 39 रन, मो.अशफ़ाक़ ने 40, फिरदोस रजा ने नाबाद 20 रन बनाए। रिज़वान अंसारी ने 34 रन देकर 4, मो.फरहाद ने 25 रन देकर 2 और राज शेखर आज़ाद ने 1 रन देकर 2 विकेट लिये।

मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार एलाइंस क्रिकेट क्लब के रिज़वान अंसारी को उनके 50 रन और 4 विकेट के लाजवाब प्रदर्शन के लिए दिया गया।

कटिहार जिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया के कल का मैच डाइमंड इलेवन गेड़ाबाड़ी बनाम इस्लामिया क्रिकेट क्लब के बीच डी.एस.कॉलेज मैदान पर सुबह 9 बजे से खेला जायेगा।

अब आपके मोबाइल पर एंड्रॉयड फोन ऐप के रुप में खेलढाबा.कॉम आपके और करीब आ गया है तो जल्द डाउनलोड करें और पायें अपडेट खबरें।
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.kheldhaba.android

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.