भभुआ, 22 दिसंबर। कैमूर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित व द मॉडर्न स्कूल द्वारा प्रायोजित क्रिकेटर नितिश पटेल स्मृति जूनियर क्रिकेट लीग में सोमवार को खेले गए मैच में आरबीएस ने कुदरा को 66 रन से हराया।
महाराणा प्रताप कॉलेज स्टेडियम, मोहनियां में आयोजित आरबीएस क्रिकेट क्लब ने कुदरा क्रिकेट एकेडमी को आसान मुकाबले में 66 रन से हरा दिया। सुबह कुदरा सीए ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया पहले बल्लेबाजी का निमंत्रण स्वीकार करते हुए आरबीएस सी सी की टीम के सलामी बल्लेबाज आशीष कुमार ने शानदार अर्धशतक जमाते हुए 71 रन बनाए वहीं मध्यक्रम में कप्तान आबिद अली ने 48 रन और यथार्थ ने 35 रन बनाए इसके अलावा गुंजन कुमार ने 20 व अनुज ने 13 रन की पारी खेली और 8 विकेट पर 235 रन का स्कोर खड़ा किया।
कुदरा सीए की ओर से सनम राज ने 29 रन पर 3 विकेट, सूर्यभान 59 पर 2 और रिषभ व आर्यन ने 1-1 विकेट प्राप्त किया।
कुदरा सी ए की टीम 236 रनों के सम्मानजनक लक्ष्य को लेकर बल्लेबाजी के लिए उतरी और 26.4 ओवर में 169 रन बना कर ऑल आउट हो गई जिसमें आयुष ने 33 रन, अंकित सिंह व अंश गुप्ता ने 21-21, अनिल ने 15,सनम राज व विवेक राज ने 14-14 रन बनाए।
आरबीएस की ओर से सावन यादव,आशीष, यथार्थ और आबिद अली ने 2-2 विकेट और गोलू ने 1 विकेट प्राप्त किए। आरबीएस सीसी के ऑलराउंडर आशीष कुमार को हरफनमौला प्रदर्शन के लिए मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी की ट्रॉफी जिला के पूर्व खिलाड़ी व सीनियर सलेक्शन कमिटी के सदस्य अरुण चौबे ‘गुड्डू ‘ने प्रदान किया।
मैच में अंपायरिंग रविशंकर वर्मा व अजय कुमार सिंह तथा स्कोरिंग विजय सिंह ने किया। मैच के दौरान संघ के सचिव अजय कुमार सिंह पुर्व उपाध्यक्ष संजय सिंह प्रेमी,जिला के सीनियर सलेक्शन कमिटी के सदस्य रजत सिंह, जूनियर सलेक्शन कमिटी के सदस्य भानू पटेल समेत कई अन्य खिलाड़ी व दर्शक मौजूद रहे।
मंगलवार को महाराणा प्रताप कॉलेज, मोहनियां के स्टेडियम में मेंटोर क्रिकेट क्लब का मुकाबला आरबीएस क्रिकेट क्लब और जगजीवन स्टेडियम,भभुआ में विजन क्रिकेट एकेडमी का मैच कुदरा क्रिकेट क्लब के बीच होगा।
इसे भी पढ़ें : कैमूर जिला जूनियर क्रिकेट लीग में रॉयल सीसी की बंपर जीत
इसे भी पढ़ें :कैमूर जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग का आगाज