Tuesday, June 16, 2026
Home Slider रतन कुमार झा बने पटना जिला बेसबॉल संघ के उपाध्यक्ष

रतन कुमार झा बने पटना जिला बेसबॉल संघ के उपाध्यक्ष

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। खेलप्रेमी व खेल प्रोमोटर रतन कुमार झा को पटना बेसबॉल संघ का उपाध्यक्ष बनाया गया है। यह जानकारी पटना जिला बेसबॉल संघ के अध्यक्ष श्रीमती मधु शर्मा ने दी।

मधु शर्मा ने बताया कि रतन कुमार झा को उपाध्यक्ष बनाने का फैसला संघ की हुई बैठक में लिया गया। बैठक में उनके नाम का प्रस्ताव आया जिससे पर सभी ने मुहर लगा दी।

संघ के सचिव रुपक कुमार ने बताया कि रतन कुमार झा के पटना जिला बेसबॉल संघ का उपाध्यक्ष बनने से जिला संघ को मजबूती मिलेगी और उनका मार्गदर्शन मिलेगा। उनके संघ में आने से बेसबॉल की गतिविधयों में इजाफा होगा।

रतन कुमार झा के उपाध्यक्ष बनने पर कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश, राजेश कुमार चिंटू, विजय कुमार, विपिन कुमार, रवि राय,प्रमोद कुमार, आदित्य कुमार समेत पटना के बेसबॉल खिलाड़ियों ने बधाई दी है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.