Thursday, June 4, 2026
Home Slider Ranji Trophy 2024 Quarterfinals Day 2 : आंध्र के खिलाफ मध्यप्रदेश की वापसी

Ranji Trophy 2024 Quarterfinals Day 2 : आंध्र के खिलाफ मध्यप्रदेश की वापसी

by Khel Dhaba
0 comment

इंदौर, 23 फरवरी। गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन से मध्यप्रदेश ने शानदार वापसी करते हुए आंध्रप्रदेश के खिलाफ रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल के दूसरे दिन 83 रन की बढ़त बना ली है।

पूर्व चैम्पियन मध्यप्रदेश ने नौ विकेट पर 234 रन से आगे खेलना शुरू किया और आखिरी विकेट इसी स्कोर पर गंवा दिया। सलामी बल्लेबाज यश दुबे (64) और हिमांशु मंत्री (49) ने पहले विकेट के लिये 123 रन जोड़कर टीम को अच्छी शुरुआत दी थी।
आंध्र के लिये केवी शशिकांत ने 37 रन देकर चार विकेट लिये जबकि नीतिश कुमार रेड्डी ने 50 रन देकर तीन विकेट चटकाये।

मध्यप्रदेश के गेंदबाजों ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए आंध्र को पहली पारी में 172 रन पर समेट दिया। आंध्र के कप्तान और इस सत्र में सर्वाधिक रन बनाने वाले रिकी भुई 53 गेंद में 32 रन बनाकर कुलवंत खेजरोलिया का शिकार हुए। अनुभव अग्रवाल ने 18 ओवर में 33 रन देकर तीन विकेट लिये जबकि लेग स्पिनर कुमार कार्तिकेय को भी तीन विकेट मिले।

दूसरे दिन का खेल समाप्त होने पर मध्यप्रदेश ने बिना किसी नुकसान के 21 रन बना लिये थे। दुबे छह रन बनाकर और मंत्री 15 रन बनाकर खेल रहे थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.