Wednesday, May 20, 2026
Home बिहारक्रिकेट East Champaran District Cricket League में राज स्पोट्र्स क्लब विजयी

East Champaran District Cricket League में राज स्पोट्र्स क्लब विजयी

by Khel Dhaba
0 comment

मोतिहारी, 28 फरवरी। ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में चल रही पूर्वी चंपारण बी डिवीजन क्रिकेट लीग के अंतिम मुकाबले में राज स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब ने नेशनल क्रिकेट क्लब को 39 रन से पराजित कर दिया।

स्थानीय गाँधी मैदान मोतिहारी के ग्राउंड-3 पर टॉस जीतने के बाद पहले खेलने उतरी राज स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब की टीम ने आकाश के 61 रन,जाफर के 29 रन और राजन के 26 रन के बदौलत 29 ओवर में सभी विकेट खोकर 174 रन बनाये। नेशनल क्रिकेट क्लब के गेंदबाज अमरदीन ने 5 विकेट और राहुल ने 3 विकेट लिया।

जवाब में खेलने उतरी नेशनल क्रिकेट क्लब की टीम तौसिफ के 48 रन और मोहित के 25 रन की पारी के बावजूद 135/10(26) स्कोर ही बना सकी। राज स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब के गेंदबाज राजन ने 5 विकेट जबकि अमित ने 2 विकेट लिया। मैच में अम्पायर की भूमिका इब्राहिम लोधी व रितिक कुमार ने निभाया वही स्कोरर की भूमिका में हर्षित रहे।मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार राज स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब के खिलाड़ी राजन को जी के स्पोर्ट्स के सौजन्य से रिपब्लिक भारत न्यूज़ के ब्यूरो चीफ प्रकाश कुमार ने दिया।

इसीडीसीए सचिव रवि राज के हवाले से मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन ने बताया कि बी डिवीजन लीग मुकाबले में प्रदर्शन के आधार पर शीर्ष पर रहने वाली दो टीम क्रमशः राज स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब और यंग इलेवन एकेडमी ने ए डिवीजन के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights