Saturday, June 20, 2026
Home बिहारफुटबॉल राज मिल्क एफसी ने जीता राजकुमार महासेठ मेमोरियल पटना फुटबॉल लीग का खिताब

राज मिल्क एफसी ने जीता राजकुमार महासेठ मेमोरियल पटना फुटबॉल लीग का खिताब

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। राज मिल्क एफसी ने राजकुमार महासेठ मेमोरियल पटना जिला सीनियर डिवीजन फुटबॉल लीग का खिताब अपने नाम कर लिया है। रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में राज मिल्क एफसी ने सिविल ऑडिट को 1-0 से हराया। खेल के 75 में मिनट में सनी टुडू ने अपनी टीम के लिए पहला और आखिरी गोल किया।

आज का फाइनल मुकाबला काफी कांटे की टक्कर का हुआ। इस अवसर पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि बिहार सरकार के कला संस्कृति एवं खेल विभाग जितेंद्र कुमार राय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का उद्घाटन किया एवं बिहार सरकार के उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ जोकि पटना फुटबॉल एसोसिएशन के चेयरमैन भी है उन्होंने विजेता एवं उपविजेता को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। आज के मैच के मुख्य निर्णायक रविशंकर प्रसाद, सहायक निर्णायक गौरव कुमार व हरेंद्र कुमार जबकि चौथे रेफरी मिथिलेश कुमार थे।

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.