पूर्णिया। बुधवार को स्थानीय डीएसए मैदान में पूर्णिया जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित 40वीं जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में पूर्णिया सुपर किंग ने मधुबनी विजार्ड को 46 रनों से जीतकर 2 अंक हासिल किए। इस मैच के प्लेयर ऑफ द मैच पूर्णिया सुपर किंग के श्वेत कुमार बने।

पूर्णिया सुपर किंग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और 32 ओवर में सभी 10 विकेट खोकर 170 रन बनाए। निर्भय ने 35 रन, राहुल ने 26 रन एवं सरोज ने 25 रन बनाए। सकलेन मुस्ताक ने 7 ओवर में 39 रन देकर 4 विकेट, राहुल ने 7 ओवर में 17 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मधुबनी विजार्ड की टीम 25.4 ओवर में 124 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। अभिषेक चौधरी ने 41 रन एवं मोनू ने 15 रन बनाए। श्वेत ने 6 ओवर में 20 रन देकर 3 विकेट, आनंद ने 5.4 ओवर में 21 रन देकर 3 विकेट एवं सनल सिंह ने 6 ओवर में 28 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। मैच के निर्णायक विमल मुकेश एवं सुमित प्रिय एवं स्कोरर विकल्प कुमार थे।

मौके पर संघ के चेयरमैन राजेश बैठा, अंबुज कुमार सिंह, कुमार राकेश, गौतम चौधरी ,अर्सलान हलीम ,मंटू दा, विजय कुमार, प्रेम प्रकाश सिंह, अभिषेक ठाकुर, विनोद कुमार, अरविंद कुमार ,सर जिल असर, किशोर यादव ,विकास कुमार, अजीत कुमार, अमित कुमार, राकेश कुमार आदि खेल प्रेमी मौजूद थे।
125
previous post