Thursday, April 23, 2026
Home Uncategorized Begusarai District Under-19 Cricket League में पवन का शतक, अभिराज सेंचुरी से चूके

Begusarai District Under-19 Cricket League में पवन का शतक, अभिराज सेंचुरी से चूके

by Khel Dhaba
0 comment
Begusarai District Under-19 Cricket League

बेगूसराय। बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में चल रही बेगूसराय जिला अंडर-19 क्रिकेट लीग में श्री कृष्ण सिंह क्रिकेट क्लब और गढ़पुरा क्रिकेट क्लब ने जीत हासिल की। श्री कृष्ण सिंह क्रिकेट क्लब ने बलिया क्रिकेट क्लब को 139 रन से हराया। प्रियांशु (4 विकेट) को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

गढ़पुरा क्रिकेट क्लब ने बिशनपुर क्रिकेट क्लब को 159 रन से हराया। पवन (101 रन 86 बॉल )बने मैन ऑफ़ द मैच। इस मैच में अभिराज दत्त 97 रनों की शानदार पारी खेली।

बेगूसराय जिला के ग्रीन पार्क क्रिकेट मैदान पर bdca अंडर 19 लीग का बाईस वा मुक़ाबला श्री कृष्ण सिंह क्रिकेट क्लब और बलिया क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया श्री कृष्ण सिंह क्रिकेट क्लब के कप्तान ने टॉस जीत कर पहले बेल्लेबाजी करने का फैसला लिया श्री कृष्ण सिंह क्रिकेट क्लब की तरफ से प्रतीक प्रियांशु ने 73 रन जबकि गौरव ने 52 रन बनाए जिसकी मदद से श्री कृष्ण सिंह क्रिकेट क्लब की टीम 40 ओवर मै 6 विकेट पर 260 रन बनाने मै सफल रही बलिया कृकेट क्लब की ओर आयुष और ऋषि ने 3-3 विकेट अपने नाम किये।


जबाब मै लक्ष्य का पीछा करने उतरी बलिया क्रिकेट क्लब की टीम ने प्रियांशु के 49 रन की बदौलत 29.4 ओवर मै 10 विकेट पर 121 रन ही बना सकी श्री कृष्ण सिंह क्रिकेट क्लब की ओर से प्रियांशु राज ने 4 व जकारिया क्षितिज ने 3-3 विकेट लिए
मैन ऑफ़ द मैच प्रियांशु को बेगूसराय जिला संघ के अध्यक्ष श्री राजनयन जी द्वारा प्रदान किया गया।

बेगूसराय जिला के मटिहानी क्रिकेट मैदान पर bdca अंडर 19 लीग का तेइश वा मुक़ाबला गढ़पुरा क्रिकेट क्लब और बिशनपुर क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया गढ़पुरा क्रिकेट क्लब के कप्तान ने टॉस जीत कर पहले बेल्लेबाजी करने का फैसला लिया गढ़पुरा क्रिकेट क्लब की तरफ से पवन ने 101 वही अभिराज के 97 रन की मदद से गढ़पुरा क्रिकेट क्लब की टीम 30 ओवर मै 5 विकेट पर 228 रन बनाने मै सफल रही विशनपुर क्रिकेट क्लब की ओर से कमल ने 2 विकेट अपने नाम किये
जबाब मै लक्ष्य का पीछा करने उतरी विशनपुर क्रिकेट क्लब की टीम ने सचिन के 14 रन की बदौलत 18.1 ओवर मै 69 रन ही बना सकी गढ़पुरा क्रिकेट क्लब की ओर से प्रयांशु ने 3 व हर्ष ने 2 विकेट लिए
मैन ऑफ़ द मैच पवन को बेगूसराय जिला संघ के अध्यक्ष श्री राजनयन जी द्वारा प्रदान किया गया।

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights