Tuesday, June 16, 2026
Home बिहारकबड्डी एसजेएफआई गेम्स के लिए पटना जिला कबड्डी व फुटबॉल टीम घोषित

एसजेएफआई गेम्स के लिए पटना जिला कबड्डी व फुटबॉल टीम घोषित

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। समस्तीपुर में रविवार (13 अक्टूबर) से शुरू होने जा रही बिहार राज्य विद्यालय अंतर जिला बालक अंडर-14 फुटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु सोलह सदस्यीय पटना जिला टीम की घोषणा आज जिला खेल पदाधिकारी संजय कुमार ने चयनकर्ताओं की संस्तुति पर किया।
कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के वार्षिका खेल कार्यक्रम के अनुसार आयोजित होने जा रही। इस फुटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने वाले पटना जिला के सभी चयनित खिलाड़ी शनिवार को (12 अक्टूबर) को 12 बजे दिन में पाटलिपुत्र स्पोट्र्स कॉक्पलेक्स में रिपोर्ट करेंगे। जिला खेल पदाधिकारी संजय कुमार के अनुसार टीम के सदस्यों के नाम इस प्रकार है-
रंजय कुमार, आदित्य कुमार, दिग्गु कुमार, निसवंत कुमार, अश्विनी कुमार, आयुष राज, विकास कुमार, युवराज सिंह, प्रतिक प्रकाश, मिंकू कुमार, गौरव कुमार, सोनू कुमार, राजा कुमार, साहिल कुमार, अभय राज, अमन, आर्यन राज, दल प्रभारी- अभिमन्यु सिंह।
पटना जिला विद्यालय बालक कबड्डी टीम मधुबनी रवाना
कला, संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार सरकार के वार्षिक खेल पंचाग के आलोक में कल से मधुबनी में शुरू होने जा रही बिहार राज्य विद्यालय अंडर-14,17 और 19 बालक कबड्डी चैंपियनशिप में भाग लेने हेतु पटना जिला टीम आज रवाना हो गई।

उपर्युक्त जानकारी पटना के जिला खेला पदाधिकारी संजय कुमार ने दी। आज टीम के सभी सदस्यों को विभागीय निर्देशानुसार खेल पोशाक प्रदान किया गया। श्री कुमार के अनुसार टीम के सदस्यों के नाम इस प्रकार है।
बालक अंडर-14- अमृत आनंद, अमन कुमार, कृष्ण मुरारी, प्रसाद, रिषभ राज, रौशन कुमार, मधुसूदन प्रताप सिंह, अंकुश कुमार, कृष्णा कुमार पप्पू, आर्यन कुमार यादव।
बालक अंडर-17- शिवम कुमार, निशांत कुमार, विशाल मौर्या, संदीप कुमार, राज कुमार, विकास पांडेय, सत्यम सिंह, रूपम कुमार, बादल कुमार, विरजू कुमार,
बालक अंडर-19 झ्र निशांत कुमार, निखिल कुमार, सुधांशु कुमार, अंकित कुमार, प्रदीप मिश्रा, कुशन कुमार, विनय कुमार, रितविक राय, प्रिंस राज और विवेक रंजन।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.