Thursday, June 4, 2026
Home Slider पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग का सेमीफाइनल लाइनअप तय, मुकाबला कल

पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग का सेमीफाइनल लाइनअप तय, मुकाबला कल

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। पटना जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग का सेमीफाइनल मुकाबला 14 जून को खेला जायेगा।
पटना जिला क्रिकेट एसोसिएशन के फेसबुक पेज पर डाली गई सूचना के अनुसार जगजीवन स्टेडियम में ईसी रेल, दानापुर का मुकाबला श्री गुरु गोविंद सिंह कॉलेज, पटना सिटी से होगा जबकि संजय गांधी स्टेडियम में बोरिंग रोड सीसी का मुकाबला अनीसाबाद क्रिकेट क्लब से होगा। मैच सुबह नौ बजे से खेले जायेंगे।

गौरतलब है कि पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग के पांच क्वार्टरफाइनल मुकाबले खेले गए थे इसमें ईसी रेलवे, दानापुर, बोरिंग रोड सीसी, अनीसाबाद सीसी, श्री गुरु गोविंद सिंह कॉलेज, पटना सिटी और सिटी स्टूडेंट क्लब ने जीत हासिल की थी पर रन रेट के आधार टॉप चार टीमों ईसी रेलवे, बोरिंग रोड सीसी, अनीसाबाद सीसी और श्री गुरु गोविंद सिंह कॉलेज,पटना सिटी को सेमीफाइनल में इंट्री दी गई।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.