42 C
Patna
Saturday, April 20, 2024

पटना जिला बैडमिंटन : तबरेज, अमन, रंजन , आकाश दीप क्वार्टर फाइनल में

पटना। तबरेज, अमन रंजन, आकाश कुमार आकाशदीप पटना जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के क्वार्टर में प्रवेश कर गए। महिला एकल में शोभना आकांक्षा दूसरे चक्र में पहुंच गई है।

गवर्मेंट फिजिकल कॉलेज राजेन्द्र नगर के इंडोर हॉल में आयोजित इस चैंपियनशिप के बालक अंडर -13 एकल में अपना-अपना मुकाबला जीतकर हर्षवर्धन,निहार,विनायक, रितिक आनंद आर्यन प्री.क्वार्टर में प्रवेश पा गए। बालक अंडर- 15 एकल में विक्रमादित्य, कौशिक, उत्सव, आदर्श, आदित प्रताप, सूयश अगले चक्र में पहुंच गए है।

पुरुष एकल प्री- क्वार्टर में ऋषिकेश कुमार सिंह श आर्यन प्रताप को 21-15,21-15,21-8  से अमन रंजन ने अनुशील सुन्दरम को 21-19,21-11 से,आकाश कुमार ने आदित्य रंजन को 21-7,21-10 से, कुंदन सिंह ने पवन कुमार को 19-21,21-19,21-15 से,आकाशदीप ने  रोहित कुमार को 21-26,21-13 से मो.तबरेज ने शुभम सिंह को 21-6,21-8  से हराया।

बालक अंडर -13 एकल  के दूसरे राउंड में हर्षवर्धन ने  के.सिंह को 15-10,15-11से निहार कुमार ने अरमान सिंह को 15-6, 15-6 से, विनायक ने सक्षम वत्स ने अगस्तया को 15-4,15-3  से, यश कुमार ने मानस को 21-13, 21-9 से, रणवीर सिंह ने कृष सिंह को 15-7 ,15-12 से प्रांशु आनंद ने आदित्य प्रताप को 15-9, 15-5  से हराया।

बालक अंडर -15 एकल के दूसरे राउंड में विक्रमादित्य ने पुलकित कुमार को 15-10, 16-14, से, सुनील राज ने अभय सिंह को 15-8,25-3 से कृष सिंह ने मो.हयात जफर को 15-3,15-12 से सुयश ने  हर्षवर्धन को 15-7, 15-4  से हराया। महिला एकल के पहले राउंड में आकांक्षा कुमारी ने रिया को 21-13, शोभना ने तनीषा मिश्रा को 15-12,15-8  से हराया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Articles

Verified by MonsterInsights