Thursday, June 4, 2026
Home Slider बिहार राज्य तलवारबाजी में पटना और पूर्वी चंपारण का दबदबा

बिहार राज्य तलवारबाजी में पटना और पूर्वी चंपारण का दबदबा

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। रविवार को सम्पन्न हुई 24वीं सीनियर, 22वीं जूनियर और 13वीं सब जूनियर बिहार राज्य तलवारबाजी चैम्पियनशिप में पटना और पूर्वी चम्पारण के खिलाडिय़ों का दबदबा रहा।

चंद्रमणी उत्सव पैलेस गायघाट के परिसर में आयोजित इस प्रतियोगिता में पटना ने पुरुष व महिला और जूनियर बालिका वर्ग का खिताब जीता। वहीं पूर्वी चम्पारण के खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन दिखाते हुए सब-जूनियर और जूनियर (बालक-बालिका) वर्ग के खिताब  पर कब्जा जमाये।

पटना को पुरुष वर्ग में 24, महिला वर्ग में 27 और जूनियर बालिका वर्ग में 14 अंक मिले। पूर्वी चम्पारण को सब जूनियर बालक में 15, बालिका में पांच और जूनियर बालक में 11 अंक मिला। पटना सब जूनियर व जूनियर में क्रमश: छह व 11 अंक लेकर दूसरे स्थान पर रहा।

सभी पदक विजेताओं को बिहार तलवारबाजी संघ के सचिव रामा शंकर प्रसाद, केनरा बैंक की अधिकारी स्वाति गौतम और राजा राम प्रसाद ने पुरस्कृत किये। सभी का स्वागत आयोजन सचिव मनीष कुमार ने तथा धन्यवाद राजन कुमार ने किया। अध्यक्षता संजन कुमार शरण ने किया। समारोह का संचालन एनआईएस कोच राकेश कुमार व प्रियंका कुमारी एवं श्रवण कुमार ने किया।

पदक विजेताओं के नाम

ईपी : जूनियर बालक-सनी प्रकाश ने उत्कर्ष को 15-13 से। सेबरे : प्रिंस राज ने राजेश कुमार को 15-5 से हराकर स्वर्ण जीता। बालिका जूनियर ईपी : अंशिका ने नेहा को 15-2 से, सेबरे-आशु ने सुष्मिता मरांडी को 15-10 से हराया।

सीनियर महिला फायल : अंबिका ने कुमारी हनी को 15-2 से, ईपी-श्रुति ने पायल को 15-10 से हराया। सेबरे-निकिता साहू ने अनु कुमारी को 15-10 से हराकर गोल्ड जीता।
सीनियर पुरुष फायल : तुषार ने कुमार कुश को 15-10 से हराया। ईपी-सिद्धार्थ ने नीरज को 15-14 से, सेबरे-राजेश ने सत्यम को 15-7 से हराया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.