Sunday, June 21, 2026
Home Slider संतोष ट्रॉफी फुटबॉल में ओड़िशा ने बिहार को 5-0 से हराया

संतोष ट्रॉफी फुटबॉल में ओड़िशा ने बिहार को 5-0 से हराया

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में खेले जा रहे हीरो संतोष ट्रॉफी फुटबॉल के 75वें संस्करण में बिहार की शुरुआत खराब रही। पहले मैच में ओड़िशा ने बिहार को 5-0 से पराजित किया।

खेल के सातवें मिनट में ओड़िशा के चंद्रा मुदुलि ने गोल कर ओड़िशा के विजय अभियान की शुरुआत की। इसके बाद 37वें मिनट में एसके फरीद ने गोल कर पहले हाफ में ओड़िशा को 2-0 से बढ़त दिला दी। खेल के दसवें मिनट में बिहार के शहबाज खान को पीला कार्ड दिखाया गया।

दूसरे हाफ का खेल शुरू होते ही एक बार फिर ओड़िशा ने हमला शुरू कर दिया। खेल के 56वें मिनट में रुद्रा प्रसाद प्रधान, 71वें मिनट में चंद्रा मुदुली और 85वें मिनट में कार्तिक हंतल द्वारा किये गए गोल की मदद से ओड़िशा ने यह मुकाबला 5-0 से जीत लिया।

बिहार की टीम ईस्ट जोन के ग्रुप ए में है। बिहार के साथ इस ग्रुप में ओड़िशा और झारखंड की टीम है।  

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.