Tuesday, June 16, 2026
Home Slider अररिया जिला क्रिकेट लीग में नरपतगंज विजयी

अररिया जिला क्रिकेट लीग में नरपतगंज विजयी

by Khel Dhaba
0 comment

अररिया। अररिया जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में भागीरथी-गंगा ट्रॉफी के लिए हो रही अररिया जिला क्रिकेट लीग के 40वें मैच में नरपतगंज ने एफसीए ए को 12 रन से हराया।

शहर के नेताजी सुभाष स्टेडियम में चल रही इस लीग में टॉस नरपतगंज ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और निर्धारित 30 ओवर में 4 विकेट पर 219 रन बनाए। शेख सहजाद ने नाबाद 81 रन, ओम बिरजी ने 57 रन की  पारी खेली। एफसीए की ओर से उत्तम ने 2, अमन गौतम ने 1 विकेट लिये।

जवाबी पारी खेलने उतरी एफसीए की टीम निर्धारित 30 ओवर में 207 रन ही बना सकी और 12 रन से मैच हार गई।

अस्फाक ने 69, शिवम ने 33 रन, सम्राट ने 29 रन बनाए।

नरपतगंज की और से सुजीत ने 3, अभिषेक मिश्रा ने 3 विकेट लिये।्

आज के मैच के निर्णायक तनवीर आलम व गोपाल झा थे। स्कोरिंग का कार्य अरशद ने किया। इस मौके पर सत्येन सरण, वकार अहमद, चांद आजमी, गोपेश सिन्हा, ग्राउंड्स मैन राजेश आदी मौजूद थे।

कल का मैच : यूनाइटेड क्रिकेट क्लब बनाम जोगबनी क्रिकेट क्लब 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.