Tuesday, June 16, 2026
Home बिहारक्रिकेट मुजफ्फरपुर क्रिकेट : आइसीए के खिलाफ विजेता की धमाकेदार जीत

मुजफ्फरपुर क्रिकेट : आइसीए के खिलाफ विजेता की धमाकेदार जीत

by Khel Dhaba
0 comment

मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में बुधवार को प्रारंभ ए डिवीजन क्रिकेट लीग के उद्घाटन मुकाबले में विजेता क्रिकेट क्लब ने इंडियन क्रिकेट एकेडमी को रोमांचक ढंग से 33 रनों से हराया। मैच में शानदार गेंदबाजी करने के लिए सदरे आलम पांच विकेट को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

आरडीएस कॉलेज मैदान में खेले गये मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुये विजेता क्लब 29.1 ओवर में 106 रनों पर ऑल आउट हो गयी। रौशन 29 रन, अमित 20 रन मुख्य स्कोरर थे। मनीष, अमित और काशिफ ने तीन-तीन विकेट झटके।

जबाब में खेलने उतरी आइसीए की शुरुआत हाहाकारी रही। 13 रनों पर टीम के आधे खिलाड़ी आउट हो पवेलियन लौट चुके थे। गुलरेज 26 रन ने अकेले संघर्ष किया लेकिन सदरे आलम की घातक गेंदबाजी के आगे पूरी टीम 22.4 ओवर में 73 रनों पर ऑल आउट हो गयी। सदरे आलम ने 5.4 ओवर में एक मेडेन रखते हुये 19 रन देकर पाँच विकेट झटके। रौशन ने 16 रन देकर तीन विकेट झटके। धीरज और चन्द्र प्रकाश ने एक एक विकेट झटके।

मौके पर अध्यक्ष उत्पल रंजन, सचिव मनोज कुमार, संयुक्त सचिव नीतीश कुमार, कोषाध्यक्ष नुंदन सिंह ,दिनेश कुमार, अभिषेक कुमार, सचिन कुमार आदि पदाधिकारी गण मौजूद थे।  सचिव मनोज कुमार ने कहा कि ए डिवीजन का विधिवत् उदघाटन बीसीए के पदाधिकारीगण इस माह के अंतिम सप्ताह में करेंगे।

अब आपके मोबाइल पर एंड्रॉयड फोन ऐप के रुप में खेलढाबा.कॉम आपके और करीब आ गया है तो जल्द डाउनलोड करें और पायें अपडेट खबरें।
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.kheldhaba.android

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.